News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

राजनाथ सिंह ने निरक्षरता को बताया गरीबी और बेरोजगारी का मुख्य कारण,


उडुपी (कर्नाटक: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक कार्यक्रम में शामिल होते हुए निरक्षरता को गरीबी और बेरोजगारी का मुख्य कारण बताया। उन्होंने उडुपी में मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन के दीक्षांत समारोह में बोलते हुए थ्योरेटिकल और प्रैक्टिकल शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। अपने संबोधन में राजनाथ सिंह ने कहा कि, जब वो शिक्षा की बात करते हैं तो उनका मतलब थ्योरेटिकल और प्रैक्टिकल दोनों से होता है। हमें सिर्फ ज्ञानी ही नहीं बनना है बुद्धिमत्ता होनी भी जरूरी है।