Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद युवा सम्मेलन में लेंगे भाग, युवाओं को करेंगे संबोधित


नई दिल्ली, । भारत के वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 9 जुलाई 2022 को दिल्ली के विज्ञान भवन में माई होम इंडिया द्वारा आयोजित युवा सम्मेलन में भाग लेंगे। इस अवसर पर वह युवाओं को संबोधित भी करेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से रामनाथ कोविंद देश के युवाओं को वर्तमान परिस्थिति और भविष्य की राह अपने वक्तव्य के माध्यम से दिखाएंगे।

माई होम इंडिया भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर की संस्था है। यह संस्था उत्तर-पूर्व के लोगों को समर्पित है। सुनील देवधर वर्तमान में आंध्र प्रदेश के सह-प्रभारी है। सुनील देवधर संघ के प्रचारक के तौर पर भी सक्रिय रहे हैं। सुनील देवधर को त्रिपुरा विजय का भी श्रेय दिया जाता है। रामनाथ कोविंद का कार्यकाल जल्द समाप्त होने वाला है और उनकी जगह द्रौपदी मुर्मू भारत की अगली राष्ट्रपति बन सकती है।

रामनाथ कोविंद का बतौर राष्ट्रपति कार्यकाल बहुत ही अच्छा माना जा रहा है। उनके कार्यकाल में ही कोरोना महामारी जैसी गंभीर बीमारी आई और जिससे देश निपटकर आगे बढ़ पाया है। ऐसे में देश पर आए इतने बड़े संकट के बावजूद वह एक सफल राष्ट्रपति के तौर पर उभरे हैं।