Latest News पटना बिहार

राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह होंगे जेडीयू के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष


  1. नई दिल्ली: आज शाम 4 बजे दिल्ली में जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने वाली है। दिल्ली में होने वाली इस बैठक में तय हो जाएगा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ही रहेंगे या उनकी जगह किसी अन्य को जेडीयू का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाएगा।

आरसीपी सिंह केन्द्र में मंत्री बन चुके हैं। मंत्री बनने के बाद आरसीपी सिंह ने कहा था कि जब भी उनसे राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ने को कहा जाएगा, तो वह पद छोड़ देंगे।

सूत्रों के हवाले से खबर है कि आज ही नए अध्यक्ष के नाम का खुलासा हो सकता है। माना जा रहा है कि सांसद ललन सिंह और MLC उपेंद्र कुशवाहा इस दौड़ में शामिल हैं। हालांकि बिहार के सीएम नीतीश कुमार इस मामले पर चौंका भी सकते हैं।

बिहार विधानसभा के चुनाव के बाद नीतीश कुमार ने सबकों चौकाते हुए JDU अध्यक्ष का पद छोड़ दिया था और आरसीपी सिंह को अध्यक्ष का पद सौंप दिया था। अब राजनीतिक पंडितों की निगाहें फिर नीतीश कुमार पर टिकी हैं कि कहीं वो कहीं वो किसी नए शख्स पर दांव तो नहीं लगाएंगे।