News TOP STORIES उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड नयी दिल्ली पंजाब पटना बंगाल बिहार मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राजस्थान राष्ट्रीय

राज्यसभा: ‘चयन समिति को भेजा जाए महिला आरक्षण बिल’, RJD ने की मांग


आज राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पेश हुआ। लोकसभा में 454 सांसदों ने किया बिल का समर्थन। बिल के पास होने से लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसद आरक्षण मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा।

21 Sept 20232:45:36 PM

Parliament Live प्रताप सिंह खाचरियावास ने महिला आरक्षण बिल पर सरकार पर तंज कसा

राजस्थान सरकार में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने महिला आरक्षण बिल पर सरकार पर तंज कसा है। खाचरियावास ने कहा कि ये सब भाजपा नाटक कर रही है, वो इसे लागू नहीं करना चाहते हैं।

21 Sept 20232:16:57 PM

Parliament Special Session Live संसद पहुंची दिव्या दत्ता

संसद में अभिनेत्रियों का आना आज भी जारी है। संसद पहुंची दिव्या दत्ता ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक एक बड़ी पहल है, यह सचमुच अच्छा लगता है। महिलाओं को आगे लाया जा रहा है। अभिनेत्री ने कहा कि संसद के विशेष सत्र को देखना अपने आप में एक अनुभव है।

21 Sept 20232:15:17 PM

महिलाओं को गुमराह करने के लिए लाया जा रहा आरक्षण बिलः तेजस्वी

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि इस बिल में हर समाज की महिलाओं के लिए आरक्षित सीट हो, हम इस बिल को पूरा समर्थन देंगे। ये बिल पास आज हो जाएगा, लेकिन कब लागू होगा इसका पता नहीं है। तेजस्वी ने कहा कि ये बिल महिलाओं को गुमराह करने के लिए लाया जा रहा है, ये केवल जुमलेबाजी है।

21 Sept 20231:49:57 PM

Parliament Special Session Live चुनाव के लिए महिला आरक्षण बिल लाई सरकार

कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिला आरक्षण विधेयक का राज्यसभा में भी समर्थन करेगी। शुक्ला ने कहा कि 2014 से अब तक भाजपा ने कुछ नहीं किया और अब जब 9.5 साल हो गए हैं तो वे सिर्फ चुनाव के लिए इसे लेकर आ रहे हैं।

21 Sept 20231:26:31 PM

Parliament Live अशोक गहलोत ने महिला आरक्षण बिल के लोकसभा में पास होने पर खुशी जाहिर की

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज महिला आरक्षण बिल के लोकसभा में पास होने पर खुशी जाहिर की। गहलोत ने कहा कि कल सोनिया गांधी ने कहा था कि ये राजीव गांधी का सपना था, हमें खुशी है कि 22 साल की लगातार कोशिश के बाद अब सोनिया गांधी का ये सपना पूरा होने जा रहा है।

21 Sept 202312:52:54 PM

Parliament Special Session Live अधीर रंजन के सवाल पर बरसे राजनाथ सिंह

लोकसभा में कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के सरकार से चीन मुद्दे पर चर्चा करने की बात कहने पर राजनाथ सिंह ने उनपर हमला बोला है। राजनाथ ने कहा कि चीन मुद्दे पर चर्चा करने का मेरे में साहस है और मैं सीना चौड़ा करके चर्चा करने के लिए तैयार हूं।

21 Sept 202312:46:30 PM

अब महिलाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैंः नड्डा

महिला आरक्षण बिल पर बोलते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आज महिलाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं। इसका प्रमाण सबके सामने हैं। नड्डा ने कहा कि आज सॉफ्टवेयर की दुनिया में 21 फीसद महिलाएं हैं। आज ISRO में मंगल मिशन हो, चंद्रयान मिशन हो या Aditya-L1 हो, इन सब में महिला वैज्ञानिकों का महत्वपूर्ण योगदान है।

21 Sept 202312:39:32 PM

चुनावों के चलते महिला आरक्षण पर नया जुमला लाई सरकारः अधीर रंजन

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चुनाव करीब हैं इसलिए अब महिला मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए एक नया जुमला आ गया है। अधीर ने कहा कि हम लोग इस बिल का विरोध क्यों करेंगे, ये हमारा ही मुद्दा है। हम सरकार को सलाह देंगे कि इसमें अन्य चीजें भी शामिल की जाएं।

21 Sept 202312:28:46 PM

राहुल गांधी से नड्डा का सवाल- वो बताएं उनके शासनकाल में कितने ओबीसी सेक्रेटरी थे

राहुल गांधी द्वारा बीते दिन महिला आरक्षण बिल पर अपनी बात रखते हुए कहा गया था कि इसमें ओबीसी को भी आरक्षण मिलना चाहिए। इस पर आज नड्डा ने कहा कि कांग्रेस बताए कि उनके शासनकाल वर्ष 2004 से 2014 तक में कितने ओबीसी सेक्रेटरी थे।

21 Sept 202312:19:18 PM

Parliament Special Session Live अल्पसंख्यकों की राजनीति करती है कांग्रेस

जेपी नड्डा ने महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से अल्पसंख्यकों की राजनीति करती रही है, तभी तीन तलाक को कभी लेकर नहीं आए।

21 Sept 202312:09:49 PM

‘आपको सरकार चलानी आती तो विपक्ष में नहीं बैठते’, खरगे से बोले नड्डा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर जेपी नड्डा ने हमला बोला है। नड्डा ने कहा कि आप चाहते हैं कि बिना नियमों के महिला आरक्षण बिल जल्दी से पास हो जाए, यही कारण है कि आपको सरकारें चलानी नहीं आई और आप तभी यहां विपक्ष में बैठे हैं।

21 Sept 202312:04:32 PM

Parliament Special Session Live राहुल गांधी पर जेपी नड्डा का हमला

जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर हमला बोला है। नड्डा ने कहा कि कांग्रेस महिला आरक्षण बिल पर जल्दबाजी करना चाहती है, लेकिन उसे ये नहीं पता कि कहीं ये ना हो कि वायनाड की सीट ही महिला आरक्षित हो जाए।

21 Sept 202311:59:18 AM

नारी कभी अबला और बेचारी नहीं रहीः नड्डा

जेपी नड्डा ने कहा कि देश की नारी कभी अबला और बेचारी नहीं रही है। उन्होंने कहा कि महिला आज हर क्षेत्र में आगे है और कई चीजों में पुरुषों को पीछे छोड़ दिया है।

21 Sept 202311:45:43 AM

Parliament Special Session Live नारी का सम्मान ही हमारी संस्कृति, महिला आरक्षण विधेयक पर बोले नड्डा

महिला आरक्षण विधेयक पर राज्यसभा में चर्चा जारी है। कई सांसदों ने इस पर समर्थन जता दिया है। इस बीच भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चर्चा के दौरान कहा कि महिलाओं के लिए आरक्षण बिल लाना उन पर कोई एहसान नहीं है, क्योंकि नारी का सम्मान ही हमारी संस्कृति है।

21 Sept 202311:29:33 AM

राज्यसभा में पेश हुआ महिला आरक्षण बिल

महिला आरक्षण बिल कल लोकसभा में पास होने के बाद आज राज्यसभा में पेश किया गया है। आज राज्यसभा में पास होने के बाद महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33 फीसद आरक्षण मिल जाएगा।

21 Sept 202311:27:36 AM

महिला आरक्षण बिल पास होते ही आखिरी मील पार हो जाएगा, विधेयक पर बोले पीएम मोदी

महिला आरक्षण बिल के लोकसभा में पास होने को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि कल भारत की संसदीय यात्रा का एक स्वर्णिम क्षण था। पीएम ने कहा कि इस सदन के सभी सदस्य उस स्वर्णिम क्षण के हकदार हैं, जो निर्णय कल लिया गया। उन्होंने कहा कि आज जब हम राज्यसभा में इसे पारित करने के बाद आखिरी मील पार कर रहे हैं।

21 Sept 202311:18:56 AM

महिला सशक्तिकरण के लिए पीएम मोदी हमेशा उठाए कदमः अर्जुन राम मेघवाल

कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल आज लोकसभा में अधिवक्ता संशोधन विधेयक 2023 को पेश करेंगे। मेघवाल ने इससे पहले महिला आरक्षण बिल के पास होने पर पीएम मोदी को बधाई दी। मंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए पीएम मोदी हमेशा कदम उठाए हैं और आगे भी उठाते रहेंगे।

21 Sept 202311:14:52 AM

Parliament Special Session Live पीएम मोदी ने लोकसभा के सभी नेताओं को धन्यवाद दिया

पीएम मोदी ने लोकसभा के सभी नेताओं को महिला आरक्षण बिल पर साथ देने के लिए धन्यवाद दिया है। पीएम ने कहा कि सभी नेताओं को एकजुट होने के लिए मेरा सभी को आभार।

21 Sept 202311:13:04 AM

चंद्रयान 3 के लैंडिंग प्वाइंट को शिवशक्ति प्वाइंट बताया अच्छी बातः ओम बिरला

चंद्रयान 3 के लैंडिंग प्वाइंट को शिवशक्ति प्वाइंट नाम देने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पीएम मोदी को बधाई दी है।

21 Sept 202310:36:44 AM

बीजेडी महिला आरक्षण बिल के साथ हमेशा से खड़ीः सस्मिता पात्रा

बीजेडी ने राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पर साथ देने के लिए व्हिप जारी किया है। बिल पर बीजेडी सांसद सस्मित पात्रा ने कहा कि हमारे नेता सीएम नवीन पटनायक और बीजेडी की हमेशा से प्रतिबद्धता रही है कि महिला आरक्षण बिल संसद में पारित हो।

21 Sept 202310:30:35 AM

Parliament Session Liveप्रियंका चतुवेर्दी ने महिला आरक्षण बिल के लोकसभा में पास होने पर जताई खुशी

महिला आरक्षण बिल आज राज्यसभा में पेश होगा। बिल पर बोलते हुए शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुवेर्दी ने कहा कि ये बहुत अच्छा हुआ कि इस बिल को एआईएमआईएम को छोड़कर सभी राजनीतिक दलों में सर्वसम्मति से समर्थन मिला है।

21 Sept 20239:24:42 AM

Parliament Special Session Live अधिवक्ता संशोधन विधेयक 2023 आज राज्यसभा में होगा पेश

कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल आज लोकसभा में अधिवक्ता संशोधन विधेयक, 2023 को विचार के लिए पेश करेंगे। अधिवक्ता अधिनियम 1961 में संशोधन करने के लिए अधिवक्ता संशोधन विधेयक 2023 पहले राज्यसभा में पारित किया गया था।

21 Sept 20238:56:47 AM

Parliament Live News बीजू जनता दल ने अपने राज्यसभा सांसदों को व्हिप जारी किया

बीजू जनता दल ने अपने राज्यसभा सांसदों को व्हिप जारी किया है। पार्टी ने सांसदों को आज सदन में उपस्थित रहकर महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन करने को कहा है।

21 Sept 20238:45:26 AM

Parliament Session Live पीएम मोदी ने जो कहा सो किया, महिला आरक्षण बिल पर बोले कैलाश विजयवर्गीय

महिला आरक्षण बिल पर भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय का बयान आया है। उन्होंने कहा कि 2014 में जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री चुने गए तब उन्होंने कहा था कि वे महिला सशक्तिकरण के लिए काम करेंगे। उन्होंने जो कहा वह करके दिखाया है। यह बिल महिला सशक्तिकरण में एक बड़ी भूमिका अदा करेगा।

21 Sept 20238:28:37 AM

Parliament Special Session Live लोकसभा में दो सांसदों ने किया महिला आरक्षण बिल का विरोध

लोकसभा में बीते दिन महिला आरक्षण बिल 454 सांसदों के समर्थन से पास हो गया। इस बिल के विरोध में 2 सांसदों ने वोट किया। विरोध करने वाले नेताओं में एआइएमआइएम के असदुद्दीन ओवैसी और इम्तियाज जलील शामिल रहे।

21 Sept 20238:15:16 AM

Parliament Live News आज राज्यसभा में पेश होगा नारी शक्ति वंदन विधेयक

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद आज राज्यसभा में ये विधेयक पेश होगा।