Latest News नयी दिल्ली मध्य प्रदेश राष्ट्रीय

राम मंदिर उद्घाटन समारोह में सोनिया गांधी जाएंगी या नहीं? दिग्विजय सिंह ने दिया जवाब


नई दिल्ली। राम मंदिर के उद्घाटन समारोह के लिए देश की कई नामचीन हस्तियों के साथ कई नेताओं को निमंत्रण दिया गया है। इसी बीच बीते दिन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भी निमंत्रण दिया गया।

बता दें कि 22 जनवरी को राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा।

दिग्विजय सिंह ने बताया सोनिया गांधी क्या करेंगी

निमंत्रण के बाद समारोह में सोनिया गांधी के आने के बारे में जब कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह से पूछा गया, तो उन्होंने इसका जवाब दिया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि इसमें किसी को क्या आपत्ति हो सकती है? सोनिया गांधी इस मामले पर बहुत सकारात्मक हैं।

या तो सोनिया गांधी जाएंगी या…

दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में जाने में किसको दिक्कत हो सकती है। उन्होंने कहा कि या तो सोनिया गांधी जाएंगी या पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल भेजा जाएगा।

इन लोगों को दिया गया निमंत्रण

राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में कई नेताओं को निमंत्रण भेजा गया है। सोनिया गांधी, खरगे के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और एचडी देवगौड़ा को भी इस सूची में रखा गया है। इसको लेकर विहिप के प्रवक्ता विनोद बंसल ने बताया कि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अगले साल 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए देश के सभी राष्ट्रीय दलों के अध्यक्षों और पूर्व प्रधानमंत्रियों को आमंत्रित किया है।