News TOP STORIES अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

राष्‍ट्रपति ज़ेलेंस्की ने की यूक्रेन के लिए ‘तत्काल’ यूरोपीय संघ की सदस्यता की मांग


  1. यूक्रेन-रूस युद्ध- ऑपरेशन गंगा के तहत छठी फ्लाइट 240 भारतीयों को लेकर आ रही दिल्‍ली
  2. एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने विदेश मंत्री जयशंकर से फोन पर बात की और यूक्रेन के खार्किव में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने पर चर्चा
  3. संकट के बीच भारत स्थित यूक्रेन दूतावास पर युद्धग्रस्‍त देश के निवासी पहुंच रहे

नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन युद्ध से दुनियाभर में हालात खराब हैं। यूक्रेन संकट के बीच रूस और अमेरिका ने किया परमाणु बलों को अलर्ट कर दिया है। हजारों भारतीय युक्रेन में फंसे हुए है। इस बीच यूक्रेन संकट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उच्Xzwj;चस्तरीय बैठक बुलाई है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, कुछ केंद्रीय मंत्री भारतीयों की स्Xzwj;वदेश वापसी के लिए यूक्रेन के पड़ोसी देशों में जा सकते हैं। संयुक्त राष्Xzwj;ट्र सुरक्षा परिषद में कोई हल नहीं निकलता देख संयुक्त राष्ट्र ने महासभा का विशेष आपातकालीन सत्र बुलाया है। इधर यूक्रेन पर जारी रूस के हमलों के बीच दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल बिना शर्त वार्ता के लिए तैयार हो गए हैं। इस वार्ता से युद्ध के थमने की कुछ उम्Xzwj;मीद जागी है। यह वार्ता बेलारूस की सीमा में प्रिपयात नदी के किनारे होगी। बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंको ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदोमीर जेलेंस्की को प्रतिनिधिमंडल को पूरी सुरक्षा देने का आश्वासन दिया है।

  • भारतीय नागरिक बिना वीजा के पार कर सकते हैं पोलैंड की सीमा

    भारत में पोलैंड के राजदूत एडम बुराकोव्स्की ने बताया कि भारतीय छात्रों के लिए विशेष उड़ानें होंगी। पोलैंड भारतीय छात्रों को सहयोग कर रहा है। छात्रों को स्‍वदेश ले जाने की प्रक्रिया में भारत के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल की भी मदद की जाएगी। संकट की इस घड़ी में भारतीय नागरिक बिना किसी वीजा के पोलैंड सीमा पार कर सकते हैं।

  • नाटो से यूक्रेन को मिलेंगे घातक हथियार

    रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। इस बीच नाटो महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग का कहना है कि सहयोगी यूक्रेन को हवाई रक्षा मिसाइलों, टैंक-विरोधी हथियारों के साथ-साथ मानवीय और वित्तीय सहायता के साथ समर्थन बढ़ा रहे हैं।

  • यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने रूसी सैनिकों से कहा- अपनी जान बचाओ और भाग जाओ

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने अपने ताजा भाषण में रूसी सैनिकों से अपील की- अपनी जान बचाओ और भाग जाओ। रविवार को यूक्रेन की ओर से दावा किया गया था कि उन्‍होंने हजारों रूसी सैनिकों को मार गिराया है।

  • मुंबई के कांजुरमार्ग में एनजी रॉयल पार्क इलाके में लेवल 2 में आग

    महाराष्ट्र में मुंबई के कांजुरमार्ग में एनजी रॉयल पार्क इलाके में लेवल 2 में आग लग गई। राहत और बचाव कार्य जारी है और मौके पर करीब 10 दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं।

  • यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय का बयान

    रायटर की खबर के मुताबिक, यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय का कहना है कि रूस के साथ बेलारूस में बातचीत का उसका मुख्य लक्ष्य तत्काल युद्धविराम और रूसी सैनिकों की वापसी है। इस वार्ता पर दुनियाभर की निगाहें टिकी हुई हैं।

  • ज़ेलेंस्की ने यूक्रेन के लिए की यूरोपीय संघ की सदस्यता की मांग

    राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने यूक्रेन के लिए तत्काल यूरोपीय संघ की सदस्यता की मांग की है। रूस लगातार यूक्रेन पर हमला कर रहा है। कई मोर्चों पर दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने हैं।

  • यूक्रेन में 94 नागरिकों की मौत

    रायटर की खबर के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने यूक्रेन में कम से कम 376 नागरिकों के घायल होने की पुष्टि की है। इनमें 94 लोगों की मौतें भी शामिल हैं।

  • यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों के परिवारजनों से होगा संपर्क

    पीएम नरेंद्र मोदी ने आज यूक्रेन में फंसे छात्रों को स्‍वदेश लाने के लिए एक उच्‍चस्‍तरीय बैठक की है। पीएम के निर्देश पर कैबिनेट सचिव ने राज्यों के मुख्य सचिवों से बात की और उन्हें यूक्रेन से छात्रों को वापस लाने के भारत सरकार के प्रयासों के बारे में जानकारी दी। जिला कलेक्टरों से अनुरोध किया कि छात्रों के परिवार के सदस्यों से संपर्क करें औरउन्हें की जा रही व्यवस्थाओं से अवगत कराएं।

  • बेलारूस की सीमा पर पहुंचा यूक्रेन का प्रतिनिधिमंडल

    एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, बेलारूस की सीमा पर रूस के साथ वार्ता के लिए यूक्रेन का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा गया है। अब देखना है कि ये चर्चा कितनी सफल रहती है।