कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि यह देश “मोहब्बत का है, नफरत का नहीं है’, इसलिए वह “ नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहे हैं।” एक बड़ी जनसभा को यहां संबोधित करते हुए गांधी ने उनकी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर सवाल उठाने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं से कहा,“नफरत के बाजार में, मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं।” उन्होंने कहा, “आपका बाजार नफरत का है, मेरी दुकान मोहब्बत की है।” गांधी ने कहा कि भाजपा नेताओं को भी “नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने” के लिए आगे आना चाहिए। कांग्रेस नेता ने कहा, “अंत में उन्हें यही करना पड़ेगा क्योंकि हमारा देश मोहब्बत का देश है, नफरत का नहीं।” सभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मौजूद थे। गांधी ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना व महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालय योजना की खुलकर प्रशंसा की।
Related Articles
भगवंत मान सरकार के लिए 55 दिन में लॉ एंड आर्डर बना सिरदर्द
Post Views: 323 चंडीगढ़। एक के बाद एक हो रही घटनाएं 55 दिन पहले बनी भगवंत मान सरकार के लिए सिरदर्द बनती जा रही हैं। लंबे समय बाद पहली बार पंजाब पुलिस की कारगुजारी पर सवालिया निशान लगने लगे हैं। विपक्षी पार्टियां मुख्यमंत्री भगवंत मान निशाना साधाते हुए कह रही हैं कि तेजिंदरपाल सिंह बग्गा […]
झारखंड में लव जिहाद तनवीर बना रहा इस्लाम अपनाने का दबाव; द केरल स्टोरी से मिली हिम्मत तो मॉडल ने खोली पोल –
Post Views: 453 रांची, । झारखंड में लव जिहाद का मामला सामने आया है। मुंबई में रहने वाली एक मॉडल ने रांची में मॉडलिंग की कोचिंग चलाने वाले तनवीर अख्तर पर लव जिहाद का आरोप लगाया है। मॉडल ने आरोपी पर मुंबई में दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया है। जानकारी के अनुसार, मूलरूप से बिहार […]
संसद को धुआं-धुआं करने वाले सागर के घर पर कैसे हैं हालात? एक जोड़ी जूते ने जांच एजेंसियों को उलझाया
Post Views: 191 लखनऊ। सागर शर्मा के घर रविवार रात से सन्नाटा है। सोमवार की दोपहर मां रानी और बहन घर पर मौजूद है। जबकि सागर के पिता बाजार गए है। यहां आज सबकुछ सामान्य है। सागर की मां के अनुसार वह मामले में कुछ नहीं बोलना चाहती है। पड़ोसियों के अनुसार सागर के पिता […]