News TOP STORIES नयी दिल्ली राजस्थान राष्ट्रीय

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान के बूंदी से शुरू, प्रियंका गांधी ने लोक नृत्य का लिया आनंद


राजस्थान। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा सोमवार को राजस्थान के हाड़ौती क्षेत्र में बूंदी से शुरू हुई।आज की यह यात्रा बूंदी के तेजाजी महाराज मंदिर से शुरू हुई। यात्रा में पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ उनके पति रॉबर्ट वाड्रा भी पार्टी सांसद राहुल गांधी और अन्य नेताओं के साथ यात्रा में शामिल हो रहे हैं।

इस मौके पर प्रियंका गांधी ने पारंपरिक लोक नृत्य करने वाले कलाकारों का नृत्य देखा और उन्हें प्रोत्साहित किया।

कांग्रेस की ट्विटर हैन्डल ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि, ‘आज #BharatJodoYatra के लिए बेहद पवित्र दिन है, क्योंकि आज इस सफ़र की शुरूआत एक ऐसे महानायक और भगवान शिव के ग्यारहवें अवतार कहे जाने वाले सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज के पवित्र स्थल से प्रारंभ होकर भगत सिंह सर्किल कुश्ताला तक जाने वाली है।’

jagran

इससे पहले शनिवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पार्टी सांसद राहुल गांधी और अन्य लोगों के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए।

21 दिसंबर को हरियाणा में प्रवेश करेगी यह यात्रा

यह यात्रा बूंदी पहुंचने से पहले झालावाड़ और कोटा जिलों को कवर कर चुकी है और सवाई माधोपुर, दौसा और अलवर जिलों में जाएगी। राजस्थान एकमात्र कांग्रेस शासित राज्य है जहां यात्रा प्रवेश कर चुकी है और 21 दिसंबर को हरियाणा में प्रवेश करने से पहले 17 दिनों में लगभग 500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

7 सितंबर को शुरू हुई थी भारत जोड़ो यात्रा

लोग बड़ी संख्या में बैनर और पार्टी के झंडे लिए मार्च में शामिल होते देखे गए। कन्याकुमारी से 7 सितंबर को शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा अपने 3,570 किलोमीटर के मार्च में 2,355 किलोमीटर की और दूरी तय करेगी। यह अगले साल कश्मीर में खत्म हो जाएगा।

कांग्रेस ने पहले एक बयान में दावा किया था कि यह भारत के इतिहास में किसी भी भारतीय राजनेता द्वारा पैदल मार्च का सबसे लंबा मार्च है।

भारत जोड़ो यात्रा अब तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों को कवर कर चुकी है और अब राजस्थान में प्रवेश कर चुकी है।

यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई थी जो श्रीनगर में संपन्न होगी

यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई थी जो श्रीनगर में संपन्न होगी। इसमें पार्टी का कोई एजेंडा नहीं है। तीन आम मुद्दे लेकर राहुल गांधी यात्रा पर निकले हैं। इसमें नफरत की राजनीति को मिटाना, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे शामिल हैं। इस यात्रा के दौरान पार्टी का झंडा नहीं, बल्कि देश का ध्वज लिया गया है। अन्याय और उपेक्षा का शिकार लोग राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होकर उत्साह बढ़ा रहे हैं। पाटिल ने कहा कि जम्मू कश्मीर में राहुल गांधी का भाषण सबसे अच्छा होगा।