Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

रूस के आक्रमण के बाद पहली बाद यूक्रेन पहुंचे NATO प्रमुख, अधिकारी ने दी जानकारी


कीव, । उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO) के महासचिव जेन्स स्टॉल्टनबर्ग (NATO Secretary General Jens Stoltenberg) पिछले साल रूस के आक्रमण के बाद से पहली बार यूक्रेन पहुंचे हैं। नाटो के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने अपना नाम सार्वजनिक नहीं करने का अनुरोध करते हुए बताया कि नाटो महासचिव यूक्रेन में हैं। हम जल्द से जल्द और अधिक जानकारी प्रदान करेंगे।

स्टॉल्टनबर्ग युद्ध शुरू होने से पहले यूक्रेन गए थे, लेकिन युद्ध के बाद यह उनकी पहली यात्रा है। उनकी यह यात्रा यूक्रेन की स्वतंत्रता की रक्षा को लेकर नाटो की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है।