Latest News आगरा राष्ट्रीय लखनऊ

रूस-यूक्रेन विवाद के बीच आगरा में एक मां की गुहार…यूक्रेन में फंसा है मेरा बेटा,


 आगरा। रूस ने भारतीय समयानुसार गुरुवार की सुबह यूक्रेन पर हमला कर दिया। युद्ध के हालात के बीच कई भारतीय छात्र में यूक्रेन में फंसे गए हैं। आगरा के पांच छात्र वहां फंस गए है। उसके परिजनों के अनुसार छात्र यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई करने गई है। अवधपुरी निवासी रजत सिंह की मां मीना का रो-रो कर बुरा हाल है। उन्‍होंने केन्‍द्र सरकार से अपने बेटे को सुरक्षित वापस लाने की मांग की है।

पांच साल से यूक्रेन में है रजत

अवधपुरी निवासी डा. गुलाब सिंह का बेटा रजत यूक्रेन में हैं। उन्होंने बताया कि रजत पांच साल से यूक्रेन में है। वो वहां से एमबीबीएस कर रहा है। रजत छुट्‌टी पर आगरा आया था। रूस और यूक्रेन में तनातनी के बीच वो 14 फरवरी को ही वापस यूक्रेन गए हैं। जब से वो यूक्रेन गए हैं तब से हालत खराब हो गए हैं। गुरुवार सुबह टीवी के माध्यम से पता चला कि रूस ने यूक्रेन पर हमला बोल दिया है। इससे वो चिंतित हो गए हैं। रजत से उनकी मां मीना और दोनों बहनें लगातार वीडियो कॉल के जरिए बात कर रही हैं। मां के समक्ष जागरण से फोन पर बातचीत में यूक्रेन के फंसे रजत ने बताया कि उनको यहां आए हुए आठ दिन हुए हैं। जब वो आए थे, तब हालात खराब नहीं थे। गुरुवार सुबह उन्हें जंग शुरू होने के बारे में पता चला। उन्होंने बताया कि जहां पर रूस ने हमला बोला है, वो शहर दूर है। उन्होंने सुबह दो धमाकों की आवाज सुनी है। उन्होंने बताया कि घरवाले चाहते हैं कि वो वापस आ जाएं, लेकिन अब दिक्कत यह है कि यूक्रेन से सारी फ्लाइट बंद हो गई हैं। ऐसे मे वापस जाना संभव नहीं हो पा रहा है।