Latest News अलीगढ़ आगरा उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय लखनऊ

लखनऊ समेत 65 जिलों में दो दिन भारी बारिश की चेतावनी IMD का पूर्वी यूपी में यलो अलर्ट


लखनऊ, । मौसम विभाग के वैज्ञानिक मुहम्मद दानिश ने बताया कि अगले दो दिन हरदोई, लखनऊ, प्रतापगढ़, जौनपुर, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, बस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, सीतापुर और लखीमपुर खीरी में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलो में बिजली की गरज चमक के साथ बारिश होगी। इसके अलावा बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, गोंडा, श्रावस्ती और बहराइच में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां आप उत्तर प्रदेश के मौसम की ताजा जानकारी ले सकते हैं…

11 July 2023

2:12:31 PM

रामपुर में जमकर बरसे बादल, जलभराव के बीच गुजरे बच्चे और बाइक सवार

रामपुर में जमकर बरसे बादल, जलभराव के बीच गुजरे बच्चे और बाइक सवार

रामपुर। रामपुर में मंगलवार दोपहर जमकर बरसात होने से जलभराव हो गया। बिलासपुर गेट रोड पर जलभराव के बीच बाइक सवार और बच्चे निकले। मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी में बारिश का अलर्ट किया था।

12:36:52 PM

बहराइच में खराब मौसम से जनजीवन अस्त व्यस्त, जली गिरने से मस्जिद का टूटा गुंबज

बहराइच में खराब मौसम से जनजीवन अस्त व्यस्त, जली गिरने से मस्जिद का टूटा गुंबज

बहराइच। फखरपुर थाना क्षेत्र कल से खराब है मौसम व भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त है वह लगातार बिजली की गड़गड़ाहट से लोगों में ख़ौफ व्याप्त है वहीं देर रात हुई बारिश कुंड्डस्पारा ग्राम पंचायत के मजरे मुड़की गांव में देर रात हुई बारिश में बिजली गिरने से मस्जिद का गुम्मज टूट कर गिर गया किसी जान माल का नुकसान नहीं हुआ ग्रामीण कमरूदीन अजीम ने बताया लगभग 10फिट गुम्मज टूटकर खण्ड खण्ड हो गया।

12:26:31 PM

प्रयागराज में गंगा का जलस्तर बढ़ने से अलर्ट

उत्तराखंड मध्य प्रदेश और राजस्थान में हो रही भारी वर्षा के चलते वहां से तीन लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी गंगा व यमुना में आने की आशंका है। अगले तीन-चार दिनों में दोनों नदियों का जल स्तर बढ़ने के आसार हैं। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन की ओर से निचले इलाकों में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। रविवार रात से ही दोनों नदियों का जल स्तर फिर बढ़ने लगा है। खबर को पूरा पढ़ने के लिए क्लिक करें…

12:12:13 PM

आगरा में हादसा, बारिश के बाद बकरी की छत गिरी, दो कर्मचारी घायल

आगरा में हादसा, बारिश के बाद बकरी की छत गिरी, दो कर्मचारी घायल

आगरा। आगरा के शाहगंज बाजार में गोवर्धन बेकरी की छत गिरी। मलबे की चपेट में आने से दो कर्मचारी घायल हो गए। दोनों हॉस्पिटल में कराए गए हैं भर्ती।

11:21:53 AM

कैराना में यमुना का तटबंध टूटा, हजारों बीघा फसल जलमग्न

कैराना में यमुना का तटबंध टूटा, हजारों बीघा फसल जलमग्न

जागरण संवाददाता, शामली। मंगलवार सुबह सिंचाई विभाग के अधिकारियों को कैराना क्षेत्र के गांव सहपत गांव के लोगों ने सूचना दी कि तटबंध में दरार आ चुकी है। कर्मचारी जब तक पहुंचे तब तक तटबंध टूट चुका था और हजारों बीघा फसल डूब गई थी।

सूचना पर तहसीलदार गौरव सांगवान पहुंचे और सिंचाई विभाग के अफसरों को तटबंध टूटने के बारे में बताया। ग्रामीणों ने बताया कि ईसापुर, नगला राई और हैदरपुर में बने तटबंध में भी दरार आ रही है। टीम में तीनों तटबंध की दरारों को भरा। तहसीलदार ने बताया कि हथिनी कुंड बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है।

मंगलवार सुबह करीब 9:00 बजे भी 3 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके चलते ही परेशानी खड़ी हो रही है। टूटे तटबंध को बंद कराने का प्रयास किया जा रहा है। पोकलेन मशीन मंगवाई गई है। यमुना का जलस्तर बढ़ने के चलते ग्रामीणों को किनारों से दूर रहने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट है। बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है। हर 2 घंटे में रिपोर्ट मांगी जा रही है।

10:52:15 AM

पीलीभीत तराई में सुबह से ही छाए बादल, बरसात की संभावना

पीलीभीत। तराई के जिले में इस बार सावन के महीने में अच्छी बरसात हो रही है। मंगलवार को सुबह से ही आसमान पर बादल उमड़ने लगे। मौसम विभाग की ओर से अगले कई दिन तक रुक रुककर बरसात होने का पूर्वानुमान दिया गया है।

गत वर्ष पूरे जुलाई माह के दौरान कुल 150 मिलीमीटर बरसात हुई थी लेकिन इस बार पिछले दस दिनों के भीतर ही 120 मिलीमीटर बरसात हो चुकी है। जबकि पखवारा भर का समय अभी शेष है। राजकीय

कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डा. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी कि तराई के जिले में 15 जुलाई तक इसी प्रकार रुक रुककर बरसात होने का सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि इस बार जून के महीने में गत वर्ष की तुलना में कम बरसात हुई। जून की कमी जुलाई में पूरी हो रही है। गत वर्ष जून के महीने में 70 मिलीमीटर वर्षा हुई थी जबकि इस बार जून में सिर्फ 40 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड गई। इस बार जुलाई के महीने में अच्छी बरसात हो रही है। इसके परिणाम स्वरूप गन्ना तथा धान की फसलों को भरपूर फायदा मिल रहा है।

10:20:52 AM

मेरठ में झमाझम बारिश शुरू

मेरठ में झमाझम बारिश शुरू

 मेरठ। मौसम विभाग का पूर्वानुमान था कि मंगलवार को दोपहर बाद बारिश हो सकती है। मेरठ में दस बजे के बाद से बरसात होना शुरू हो गयी।

9:59:53 AM

यूपी में बारिश का अलर्ट, नेपाल सीमा से सटे जिलों में भारी बारिश की संभावना

लखनऊ। पूर्वी यूपी के खासकर नेपाल सीमा से सटे जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने कहा, मंगलवार दोपहर बाद राजधानी के आसपास के जिलों में बादल जमकर बरसेंगे। इस दौरान 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान भी है।

9:41:47 AM

सहारनपुर में बाढ़ से बचने के लिए ग्रामीणों ने की तैयारी

सहारनपुर में बाढ़ से बचने के लिए ग्रामीणों ने की तैयारी

सहारनपुर। नकुड़, गंगोह और सरसावा क्षेत्र में यमुना के किनारे पड़ने वाले गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। करीब 40 गांव बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं। एक दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों ने बाढ़ से बचने के लिए अपने खेतों में रहने की व्यवस्था कर ली है। ग्रामीण नरेश कुमार, राकेश कुमार, संजीव सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने नलकूप पर ही एक-एक कमरा बनाया हुआ है। जब उन्हें लगेगा कि गांव में बाढ़ आ सकती है तो वह अपना सामान अपने नलकूप पर शिफ्ट कर देंगे। वहीं पशुओं को भी नलकूप पर ही ले जाएंगे।

ग्रामीणों का कहना है कि अभी बरसात नहीं रुकने वाली है, इसलिए गांव में बाढ़ जरूर आएगी। उधर, जिला प्रशासन ने भी इन गांवों में बाढ़ आने से पहले ही पूरे इंतजाम कर लिए हैं। डीएम ने सभी एसडीएम को बाढ़ से बचाव के लिए इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। सभी लेखपालों को अपने कार्यक्षेत्रों में रहने और पल-पल की सूचना मुख्यालय को देने को कहा है।