News TOP STORIES

लगता है SC में मौजूद थे श्रीकृष्ण, उन्होंने जनतंत्र का चीरहरण रोका’, चंडीगढ़ मेयर चुनाव में जीत पर बोले केजरीवाल


नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र का आज छठा दिन है। छठे दिन की शुरुआत नियम संख्या 280 (विशेष उल्लेख) के साथ हुई। बीजेपी और आप के विधायकों ने राजधानी की समस्याओं के बारे में सदन को अवगत कराया। वहीं चंडीगढ़ मेयर चुनाव प्रकरण पर भी अल्पकालिक चर्चा की गई। इस दौरान सीएम केजरीवाल ने भी सदन को संबोधित किया।

 

सीएम अरविंद केजरीवाल ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में जीत के बाद बीजेपी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि गीता में एक श्लोक है यदा यदा ही …. इसका मतलब जब जब धरती पर अन्याय बहुत अधिक हो जाएगा तो मैं जन्म लूंगा। भगवान ने मानव जाति को उसके कल्याण का भरोसा दिलाया था।

आज अधर्म का ही बोलबाला है। देश को अच्छे भविष्य देने की कोशिश करने वाला मनीष सिसोदिया जेल में है जबकि बहू बेटियों को अपमानित करने वाला ब्रजभूषण खुलेआम घूम रहा है। एमएलए खरीदे जा रहे हैं। हर तरफ बुरा हाल है। ईमानदारी की कोई कीमत नहीं, भ्रष्ट लोगों का ही बोलबाला।

सीएम केजरीवाल के मुख्य व्यक्तव्य

  • उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कृष्ण जी वहां थे। उन्होंने कैमरे ऑफ नहीं होने दिए। जैसे उन्होंने द्रौपदी का चीरहरण रोका, उसी तरह उस दिन उन्होंने जनतंत्र का चीरहरण रोका। ऐसा लगता है कि कल सुप्रीम कोर्ट में भी भगवान मौजूद थे। शायद चीफ जस्टिस के अंदर भगवान बैठे थे। हम सुप्रीम कोर्ट और सारी बेंच को धन्यवाद देना चाहते हैं।
  • भाजपा चुनाव जीतती नहीं बल्कि चोरी करती है। भाजपा पाप कर रही है, अधर्म कर रही है। लेकिन भगवान ने भी बता दिया कि वो भाजपा के नहीं, देशवासियों के साथ है। भगवान आने वाले समय में भी भाजपा को जीतने नहीं देंगे। अब अधर्म नहीं जीत पाएगा।
  • ऐसा लगता है कि कल सुप्रीम कोर्ट में भी भगवान मौजूद थे। शायद चीफ जस्टिस के अंदर भगवान बैठे थे। हम सुप्रीम कोर्ट और सारी बेंच को धन्यवाद देना चाहते हैं। भाजपा चुनाव जीतती नहीं बल्कि चोरी करती है। भाजपा पाप कर रही है, अधर्म कर रही है। लेकिन भगवान ने भी बता दिया कि वो भाजपा के नहीं, देशवासियों के साथ है। भगवान आने वाले समय में भी भाजपा को जीतने नहीं देंगे। अब अधर्म नहीं जीत पाएगा।
  • किसानों को दिल्ली नहीं आने दे रहे। अपनी बात रखने का सभी को अधिकार। वो बेचारे अपनी फसल का दाम ही तो मांग रहे हैं। व्यापारी परेशान हैं। गरीबो की झुग्गियां तोड़ी जा रही है। लग रहा है कि भगवान के अवतरित होने का समय आ गया है।
  • कुछ दिन पहले कांग्रेस के खातों को सीज कर दिया, अब आप के खाते सीज करने की तैयारी है। ये तो खुलेआम कह रहे हैं कि हम तो 370 सीटें जीत रहे हैं। इन्हें देश के 140 करोड़ लोगों की जरूरत ही नहीं, वो जाएं तेल लेने।

चंडीगढ़ मेयर चुनाव प्रकरण पर अल्पकालिक चर्चा

सोमनाथ भारती: भाजपा में शर्म नाम की चीज नहीं। सच सामने आने पर भी सुप्रीम कोर्ट में भाजपा के वकील ने कहा कि चुनाव दोबारा करवा दीजिए। मेरा अधिकारियों को कहना है कि भाजपा का नहीं, संविधान का सम्मान करें। नहीं तो जो अब अनिल मसीह के साथ होगा, वही आपके साथ होगा।

राजेश गुप्ता: अगर भाजपा ऐसे ही संविधान का उपहास उड़ाती रहेगी और हम बात बात पर कोर्ट जाते रहेंगे तो देश मे प्रजातंत्र बचेगा ही नहीं।

राजेन्द पाल गौतम: पूरे देश को एक संदेश जाना चाहिए। अनिल मसीह पर ही नहीं बल्कि देश के गृह मंत्री पर भी मुकदमा चलना चाहिए। जो भी इस प्रकरण में दोषी रहे है, सभी पर कार्रवाई की जाए।

जरनैल सिंह: जब से आप और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला लिया, तभी से भाजपा के होश उड़े हुए थे। इसके बाद ही सारा षडयंत्र रचा गया। यह पार्टी सत्ता हासिल करने के लिए किसी भी स्तर पर जा सकती है।

सौरभ भारद्वाज: चंडीगढ़ जैसी छोटी जगह पर भाजपा द्वारा ऐसा षडयंत्र रचा जाना चिंताजनक है। इससे बू आती है कि ये लोग चुनाव में जीत हासिल करने के लिए और क्या क्या कर सकते हैं।

गोपाल राय: भाजपा के कारनामे आज पूरा देश देख रहा है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में सब कुछ कैमरे की जद में हुआ। बड़ी बात यह है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले में भाजपा नेताओं के मुंह पर ताले लग गए हैं। भाजपा में शर्म हो तो अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बर्खास्त करे।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि सात साल से नई वृद्धावस्था पेंशन बंद है। इससे हजारों लोग परेशान हैं। सीएम और विभागीय मंत्री को इस पर तत्काल संज्ञान लेनी चाहिए। बिजवासन से आप विधायक बीएस जून ने क्षेत्र में जल संकट की ओर ध्यान केंद्रित कराया। उन्होंने कहा कि इस संकट का सामाधान किया जाए। बोरवैल सील नहीं की जानी चाहिए।

आप विधायकों ने समस्याओं की ओर दिलाया ध्यान

आप विधायक सहीराम ने कहा कि तेहखंड के स्कूलों में खेल सुविधाओं का अभाव है। इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए। वहीं आप विधायक मदनलला ने कहा कि गढ़ी गांव में बरसाती नाले की सफाई सालों से बंद पड़ी है। पानी की निकासी नहीं हो पा रही ह। इससे स्थानीय लोगों का बुरा हाल है।