मुगलसराय कार्यालय के अनुसार लालबहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर प्रबंधक एवं प्राचार्य के द्वारा सर्वप्रथम सरस्वती माँ के चित्र व लालबहादुर शास्त्री एवं पं पारसनाथ तिवारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के उपरांत झंडोत्तोलन किया गया। प्रो उदयन ने कहा कि 15 अगस्त संपूर्ण भारत वासियो के लिए गर्व और सौभाग्य का दिवस है। इस अवसर पर प्रो सुरेंद्र मिश्र, प्रो दीनबंधु तिवारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि दी। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश कुमार तिवारी, प्रबंधक ने किया। उन्होंने अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि देश की आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर हम अपने महान क्रांतिकारियों के कार्य और बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।
Related Articles
चंदौली।अवैध शराब के खिलाफ चला चेकिंग अभियान
Post Views: 306 चंदौली। अलीगढ़ शराब कांड के बाद जनपद पुलिस शनिवार को अवैध व अपमिश्रित शराब के कारोबार को लेकर सतर्क दिखी। इस दौरान जिलाधिकारी के आदेश पर पूरे जनपद में सरकारी शराब की दुकानों पर औचक छापेमारी की गई। साथ ही विभिन्न स्थानों पर भी सघन चेकिंग अभियान अभी भी जारी है। जिलाधिकारी […]
चंदौली। भाजपा मंडल अध्यक्ष का स्वागत
Post Views: 430 चन्दौली। युवा क्षेत्र पंचायत सदस्य और भाजपा सेक्टर संयोजक शहाबगंज अरुण कुमार गुप्ता के आवास पर शहाबगंज ब्लॉक के नवनिर्वाचित भाजपा मंडल अध्यक्ष अवधेश सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके से स्वागत एवम माल्यार्पण किया गया। वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा मंडल प्रभारी प्रमोद चौबे और कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि […]
चंदौली।बाल दिवस पर विद्यालयों विविध कार्यक्रम आयोजित
Post Views: 522 चंदौली। देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती सोमवार को बाल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान स्कूलों में विविध कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और अपने हुनर.कौशल का बखूबी प्रदर्शन किया। मुगलसराय कार्यालय अनुसार एक्सीलेंट बायो इंस्टीट्यूट में चाचा नेहरू का […]