News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव 2024 में 300 से ज्यादा सीटों के साथ मोदी जी तीसरी बार बनेंगे प्रधानमंत्री-अमित शाह


 

गुवाहाटी,  अगले साल देश में लोकसभा चुनाव होने वाले है। सभी राजनीतिक दल अभी से चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं। वहीं, सत्‍तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने भी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कमर कस ली है। इसी बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को पूर्वोत्तर के दो दिवसीय दौरे पर असम के डिब्रूगढ़ पहुंचे हुए हैं। यहां उन्होंने एक रैली को संबोधित किया।

मोदी जी तीसरी बार बनेंगे प्रधानमंत्री : अमित शाह

भाजपा डिब्रूगढ़ कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का शानदार प्रदर्शन होगा। असम की 14 में से 12 सीटें भाजपा जीतेगी। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि देश भर में भाजपा 300 से ज्यादा सीटों पर विजयी होगी और मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।