Latest News वाराणसी

वाराणसी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी धन्य कुमार जैन का निधन, जेल में लहराया था तिरंगा झंड़ा


वाराणसी,। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी धन्य कुमार जैन का शनिवार की सुबह निधन हो गया। वे 99 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार इधर एक सप्ताह से उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उन्हें शुक्रवार को अचानक आक्सीजन स्तर कम हो जाने से कबीर चौरा स्थित मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां रात्रि ढाई बजे अंतिम सांस  ली। वे अपने पीछे पत्नी, पांच पुत्र व एक पुत्री से भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

उन्हें औसनगंज कोठी ( भदैनी ) स्थित आवास पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। अंतिम संस्कार हरिश्चंद्र घाट पर राजकीय सम्मान के साथ किया गया। मुखाग्नि उनके बेटे अनुराग कुमार जैन ने दी। स्वतंत्रता सेनानी धन्यकुमार जैन का 99 वां जन्मदिन इस वर्ष धन तेरस को मनाया गया था वें सौवें वर्ष में प्रविष्ट हो चुके थे।

मध्य प्रदेश के सागर जिले के खेराई गांव में पैदा हुए धन्य कुमार जैन प्राथमिक शिक्षा के बाद काशी आ गए। उसी दौरान अगस्त क्रांति का दौर चल रहा था और अंग्रेजों ने समाचार पत्रों के प्रकाशन पर रोक लगा दी थी। तब जैन ने मुल्तानी मिट्टी को गूंथकर पैड बनाया और अंग्रेजों के 
जुल्मों के खिलाफ पर्चा बांटा।