Latest News अन्तर्राष्ट्रीय नयी दिल्ली राष्ट्रीय

विदेश मंत्री एस जयशंकर से मिले मालदीव के स्पीकर मोहम्मद नशीद


नई दिल्ली, । विदेश मंत्री एस जयशंकर (EAM S Jaishankar) ने सोमवार को नई दिल्ली में मालदीव के स्पीकर मोहम्मद नशीद के साथ बातचीत की। दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर चर्चा की।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘मालदीव के स्पीकर मजलिस मोहम्मद नशीद से नई दिल्ली में मिलकर अच्छा लगा। क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रम पर चर्चा की।’

इस महीने की शुरुआत में भारत आए थे मालदीव के राष्ट्रपति

यह यात्रा मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर भारत की आधिकारिक यात्रा के कुछ सप्ताह बाद हुई है। इस महीने की शुरुआत में, राष्ट्रपति सोलिह एक उच्च स्तरीय अधिकारी और व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत आए थे।

राष्ट्रपति सोलिह ने मुंबई का भी किया दौरा

यात्रा के दौरान राष्ट्रपति सोलिह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ बातचीत की। नई दिल्ली में आधिकारिक कार्यक्रमों के अलावा, राष्ट्रपति सोलिह ने दिल्ली में एक भारतीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल के साथ भी बातचीत की। इस यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति सोलिह ने मुंबई, महाराष्ट्र का भी दौरा किया और व्यापारिक कार्यक्रमों में भाग लिया।

भारत का प्रमुख पड़ोसी देश है मालदीव

  • मालदीव हिंद महासागर क्षेत्र में भारत का प्रमुख पड़ोसी देश है और भारत की नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी में एक विशेष स्थान रखता है।
  • हाल के वर्षों में, साझेदारी ने सहयोग के सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास देखा है।
  • सोलिह की हालिया यात्रा ने देशों को इस व्यापक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा करने और इसे और गति देने का अवसर दिया।
  • भारत के लिए मालदीव हमेशा से एक करीबी और महत्वपूर्ण समुद्री पड़ोसी रहा है।
  • महामारी से संबंधित व्यवधानों के बावजूद दोनों देशों के बीच बहुआयामी संबंध मजबूत हुए हैं।
  • भारत की ‘पड़ोसी पहले’ नीति और मालदीव की ‘भारत पहले’ नीति साझा चिंताओं से निपटने और आपसी हितों को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करती है।

सोलिह ने टीके के लिए भारत को दिया धन्यवाद

राष्ट्रपति सोलिह ने मार्च में पिछले दो वर्षों में देश के मामलों में भारत द्वारा निभाई गई सकारात्मक भूमिका पर प्रकाश डाला। एक राष्ट्रीय संबोधन में, सोलिह ने टीके देने सहित अपने देश को कोविड-19 महामारी से निपटने में मदद करने के लिए भारत सरकार को धन्यवाद दिया। सोलिह ने कई मैत्रीपूर्ण द्विपक्षीय भागीदारों का उल्लेख किया।