News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

विधानसभा चुनावों: मेघालय में फिर संगमा सरकार? NPP सबसे बड़ी पार्टी; 5 सीटों पर TMC आगे


  1. Meghalaya Chunav Result 2023 : मेघालय में सोमवार को संपन्न हुए विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना जारी है। रूझानों के अनुसार, NPP सबसे बड़ी पार्टी बनी है। हालांकि, रूझानों में किसी दल को बहुमत नहीं मिलता दिखाई दे रहा है। रूझानों में NPP-26, टीएमसी-5, भाजपा-3, कांग्रेस-4 सीटों पर आगे हैं।

बता दें कि प्रदेश में कुल 60 विधानसभा सीटें हैं, लेकिन सोहियोंग निर्वाचन क्षेत्र में एक उम्मीदवार के निधन के बाद चुनाव स्थगित कर दिया गया था। यहां 59 सीटों के लिए वोटों की गिनती 12 जिलों और राज्‍य के एक उपमंडल में कुल 13 मतगणना केंद्रों पर हो रही है।

 

  • 01:58 PM, 02 Mar 2023

    चुनाव जीत रहे हैं तो इसका मतलब है कि हम लोगों का विश्वास प्राप्त कर रहे- किरेन रिजिजू

    त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय चुनाव के परिणामों पर केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि भाजपा जिस तरह से उत्तर पूर्व में जीत प्राप्त कर रहे हैं उसका एक कारण है कि मोदी जी ने जितना काम किया है वो लोगों तक पहुंच रहा है। चुनाव जीत रहे हैं तो इसका मतलब है कि हम लोगों का विश्वास प्राप्त कर रहे हैं।

  • 01:17 PM, 02 Mar 2023

    NPP ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की

    मेघालय में NPP ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की है। चुनाव आयोग के अनुसार, NPP अब 20 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

  • 12:44 PM, 02 Mar 2023

    Meghalaya Election में NPP ने दो सीटों पर जीत दर्ज की

    मेघालय में NPP ने दो सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। चुनाव आयोग के अनुसार, NPP अब तक 21 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

  • 12:33 PM, 02 Mar 2023

    Meghalaya में BJP-TMC 5-5 सीटों पर आगे

    मेघालय: चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी 1 सीट जीतकर 23 सीटों पर आगे चल रही है। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी 7 सीटों पर और भाजपा, कांग्रेस, TMC 5-5 सीटों पर आगे चल रही है।

  • 12:26 PM, 02 Mar 2023

    Meghalaya Election में NPP-23 सीटों पर आगे

    चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार, सीएम कॉनराड संगमा की नेशनल पीपुल्स पार्टी अब तक कुल 59 सीटों में से 23 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा एक सीट पर जीत दर्ज की है।

  • 11:38 AM, 02 Mar 2023

    Meghalaya Vidhansabha Election में NPP ने एक सीट पर दर्ज की जीत

    चुनाव आयोग के अनुसार, मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी के एक उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। चुनाव आयोग ने बताया कि NPP-24 सीटों पर आगे है और एक पर जीत दर्ज की है।

  • 11:25 AM, 02 Mar 2023

    शिलॉन्ग के पोलो ग्राउंड के बाहर इकट्ठा हुए समर्थक

    मेघालय चुनाव 2023 की मतगणना के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के समर्थक शिलॉन्ग के पोलो ग्राउंड के बाहर इकट्ठा हुए। चुनाव आयोग के अनुसार, सीएम कॉनराड संगमा की नेशनल पीपुल्स पार्टी अब तक कुल 59 सीटों में से 22 पर आगे चल रही है।

  • 11:22 AM, 02 Mar 2023

    सीएम कॉनराड संगमा के आवास पर चल रही जश्न की तैयारियां

    मेघालय के सीएम कॉनराड संगमा के तुरा स्थित आवास पर जश्न की तैयारी चल रही है। सीएम कॉनराड संगमा की नेशनल पीपुल्स पार्टी अब तक कुल 59 सीटों में से 22 पर आगे चल रही है।

  • 11:17 AM, 02 Mar 2023

    Meghalaya Vidhansabha Chunav 2023 में 22 सीटों पर आगे चल रही है NPP

    चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार, सीएम कॉनराड संगमा की नेशनल पीपुल्स पार्टी अब तक कुल 59 सीटों में से 22 पर आगे चल रही है। फिलहाल मतगणना जारी है और 55 सीटों पर रुझान आ चुके हैं। बीजेपी और कांग्रेस 6-6 सीटों पर आगे चल रही हैं।

  • 11:02 AM, 02 Mar 2023

    EC के अनुसार- 19 सीटों पर आगे चल रही NPP

    चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार, मुख्यमंत्री कोनराड संगमा की नेशनल पीपुल्स पार्टी 19 सीटों पर आगे चल रही है। फिलहाल 59 सीचों पर मतगणना जारी है।

  • 10:50 AM, 02 Mar 2023

    रूझानों पर बोले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

    मेघालय, नगालैंड और त्रिपुरा विधानसभा के शुरूआती रूझानों पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा आमतौर पर पूर्वोत्तर की पार्टियां केंद्र सरकार के रुझान के साथ चलती हैं, लेकिन कई नेता राष्ट्रीय राजनीति के लिए प्रतिबद्ध हैं। वे कांग्रेस, धर्मनिरपेक्ष दलों, लोकतंत्र और संविधान का समर्थन करते हैं। उन्हें लगता है कि गठबंधन के साथ कांग्रेस को सरकार बनाने के लिए आगे आना चाहिए।

  • 10:46 AM, 02 Mar 2023

    Meghalaya Election के रूझानों में NPP की बढ़त

    रूझानों में NPP-23, टीएमसी-9, भाजपा-6, कांग्रेस-6 और अन्य 15 सीटों पर आगे हैं।

  • 10:27 AM, 02 Mar 2023

    Meghalaya Election 2023 में किसी दल को बहुमत नहीं

    मेघालय में किसी दल को बहुमत नहीं मिलता दिखाई दे रहा है। रूझानों में NPP-22, टीएमसी-7, भाजपा-7, कांग्रेस-4 और अन्य 19 सीटों पर आगे हैं।

  • 10:11 AM, 02 Mar 2023

    Meghalaya Election 2023 में NPP की बढ़त बरकरार

    चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी 11 सीटों से आगे चल रही है। भाजपा, कांग्रेस 3-3 सीटों पर और TMC 2 सीट पर आगे चल रही है। मतों की गिनती अभी भी जारी है।

  • 10:08 AM, 02 Mar 2023

    मेघालय में किसी दल को बहुमत नहीं

    रूझानों में मेघालय में किसी दल को बहुमत नहीं मिला है। छोटी पार्टियां 27 सीटों पर आगे चल रही है। बता दें कि NPP के बाद TMC दूसरे नंबर की पार्टी बन गई है।

  • 09:47 AM, 02 Mar 2023

    मेघालय में दूसरी बड़ी पार्टी बनी TMC

    मेघालय के शुरूआती रूझानों में ममता बनर्जी की पार्टी TMC को बड़ा फायदा मिला है। रूझानों के अनुसार, TMC 12 सीटों पर आगे है।

  • 09:28 AM, 02 Mar 2023

    Meghalaya Elections 2023 में टीएमसी 2 सीटों पर आगे

    चुनाव आयोग के अनुसार, गारो नेशनल काउंसिल के निकमन च मारक चोकपोट विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं। रुझानों के अनुसार, मेघालय चुनाव में टीएमसी 2 सीटों पर आगे चल रही है।

  • 09:16 AM, 02 Mar 2023

    Meghalaya Election 2023 में एक सीट पर TMC उम्मीदवार आगे

    चुनाव आयोग के अनुसार, टीएमसी के डॉ राजेश एम मारक रोंगारा सिजू विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं

  • 09:13 AM, 02 Mar 2023

    Meghalaya Vidhansabha Chunav 2023 में NPP को बड़ी बढ़त

    मेघालय के रूझानों में NPP सबसे बड़ी पार्टी बनी है। रूझानों में NPP-27, भाजपा-12, कांग्रेस-6 और अन्य 14 पर सीटों पर आगे है।

  • 08:54 AM, 02 Mar 2023

    Meghalaya Election 2023 के शुरूआती रूझानों में NPP सबसे बड़ी पार्टी

    मेघालय के शुरूआती रूझानों में NPP सबसे बड़ी पार्टी बनती दिखाई दे रही है। शुरूआती रूझानों में NPP-25, भाजपा-10, कांग्रेस-6 अन्य-11 सीटों पर आगे हैं।

  • 08:41 AM, 02 Mar 2023

    Meghalaya Vidhansabha Chunav 2023 में 43 सीटों पर आए शुरूआती रूझान

    मेघालय विधानसभा की 59 सीटों में से 43 सीटों पर शुरूआती रूझान आ गए हैं। NPP-21 सीट, भाजपा-8, कांग्रेस-3 और अन्य 11 सीटों पर आगे हैं।

  • 08:32 AM, 02 Mar 2023

    Meghalaya की 28 सीटों के शुरूआती रूझान आए

    मेघालय में 28 सीटों के शुरूआती रूझान आ गए हैं। शुरूआती रूझानों के अनुसार, NPP-14 सीट, भाजपा-2, कांग्रेस-1 और अन्य 11 सीटों पर आगे हैं।

  • 08:26 AM, 02 Mar 2023

    Meghalaya Vidhansabha Chunav के शुरूआती रूझानों में कांटे की टक्कर

    मेघालय के शुरूआती रूझानों में एनपीपी बढ़त बनाए हुए है। NPP-8 सीट, भाजपा-2, कांग्रेस-1 और अन्य 7 सीटों पर आगे हैं।

  • 08:18 AM, 02 Mar 2023

    Meghalaya Election 2023 शुरूआती रूझानों में NPP आगे

    मेघालय की 59 सीटों पर मतगणना जारी है। अब तक 17 सीटों पर शुरूआती रूझान आ गए हैं। शुरूआती रूझानों के अनुसार, मेघालय में NPP 7 सीट, भाजपा-2, कांग्रेस-1 और अन्य 7 सीटों पर आगे हैं।

  • 08:12 AM, 02 Mar 2023

    Meghalaya Election Result 2023 की पांच सीटों पर आए रूझान

    मेघालय की 59 सीटों पर मतगणना जारी है। इस बीच पांच सीटों पर रूझान आ गए हैं।

  • 08:11 AM, 02 Mar 2023

    Meghalaya Vidhan Sabha की दो सीटों पर आए रूझान

    मेघालय विधानसभा की दो सीटों पर रूझान आ गए हैं। पहला रूझान एनपीपी के पक्ष में आया है, जबकि एक सीट पर अन्य आगे है।

  • 08:10 AM, 02 Mar 2023

    Meghalaya Vidhan Sabha Election Results एनपीपी के पक्ष में आया पहला रूझान

    मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। इस बीच पहला रूझान एनपीपी के पक्ष में आया है।

  • 08:01 AM, 02 Mar 2023

    Meghalaya Election Result 2023 के लिए मतगणना हुई शुरू

    मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है। कुछ ही देर में रूझान आने शुरू हो जाएंगे।

  • 07:54 AM, 02 Mar 2023

    कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना केंद्र तक लाई गई EVM

    मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी। ईवीएम को स्ट्रांग रूम से मतगणना केंद्र तक भेजा जा रहा है।

  • 07:29 AM, 02 Mar 2023

    8 बजे शुरू होगी मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना

    मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी। तुरा के विस्तार प्रशिक्षण केंद्र के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

  • 07:15 AM, 02 Mar 2023

    मेघालय में आज होगी मतगणना

    मेघालय में सोमवार को संपन्न हुए विधानसभा चुनावों के लिए आज मतगणना होगी। प्रदेश में कुल 60 विधानसभा सीटें हैं, लेकिन सोहियोंग निर्वाचन क्षेत्र में एक उम्मीदवार के निधन के बाद चुनाव स्थगित कर दिया गया था।

  • 05:55 AM, 02 Mar 2023

    मेघालय में बन सकती है त्रिशंकु सरकार

     मेघालय में बन सकती है त्रिशंकु सरकार

    एग्जिट पोल के अनुमानों के मुताबिक, मेघालय में इस साल त्रिशंकु विधानसभा देखने को मिल सकती है।  एग्जिट पोल के अनुसार मेघालय में एनपीपी 18-24, भाजपा 4-8, टीएमसी 5-9, यूडीपी 8-12, कांग्रेस 6-12 सीटें मिल सकती हैं।