Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

विधानसभा चुनाव: नगालैंड के रुझानों में BJP-NDPP गठबंधन का दमदार प्रदर्शन, जानें पल-पल के अपडेट्स


नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती गुरुवार को 8 बजे से शुरू हो चुकी है। पूर्वोत्तर राज्य नगालैंड की 59 विधानसभा सीट के लिए सोमवार को वोटिंग हुई थी।

चुनाव आयोग के मुताबिक, राज्य में 83.63 फीसदी मतदान हुआ था। नागालैंड में सभी 16 मतदान केंद्रों पर सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। वोटिंग को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। नगालैंड में चार महिलाओं सहित कुल 183 उम्मीदवार मैदान में हैं, जो अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। यहां पढ़ें मतगणना से जुड़े पल-पल के अपडेट…

  • 01:50 PM, 02 Mar 2023

    चुनाव जीत रहे हैं तो इसका मतलब है कि हम लोगों का विश्वास प्राप्त कर रहे- किरेन रिजिजू

    त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय चुनाव के परिणामों पर केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि भाजपा जिस तरह से उत्तर पूर्व में जीत प्राप्त कर रहे हैं उसका एक कारण है कि मोदी जी ने जितना काम किया है वो लोगों तक पहुंच रहा है।  चुनाव जीत रहे हैं तो इसका मतलब है कि हम लोगों का विश्वास प्राप्त कर रहे हैं।

  • 01:31 PM, 02 Mar 2023

    नगालैंड में चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार भाजपा ने दर्ज की 2 सीटों पर जीत

    Nagaland assembly election 2023: नगालैंड में चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार भाजपा 2 सीट जीतकर 11 सीटों पर आगे चल रही है। नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी 3 सीट जीतकर 23 सीटों पर आगे चल रही है। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) ने 2 सीटों पर जीत प्राप्त की। गिनती अभी भी जारी है।

  • 01:07 PM, 02 Mar 2023

    केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की पार्टी दो सीटों पर जीती

    Nagaland assembly election 2023: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है।

  • 12:55 PM, 02 Mar 2023

    नगालैंड में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष तेमजेन इम्ना अलॉन्ग बोले- हार कर जीतने वाले को…

    नगालैंड में बीजेपी गठबंधन आसानी से बहुमत के आंकड़े को पार करता दिख रहा है। इसी बीच बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद तेमजेन इम्ना अलॉन्ग ने ट्वीट किया है।  इसमें उन्होंने अपनी फोटे शेयर करते हुए लिखा, हार कर जीतने वाले को ………….. कहते हैं!

  • 12:30 PM, 02 Mar 2023

    नगालैंड में चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार भाजपा की 2 सीटों पर जीत

    नगालैंड में  चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार भाजपा 2 सीट जीतकर 11 सीटों पर आगे चल रही है। नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी 1 सीट जीतकर 22 सीटों पर आगे चल रही है। मतों की गिनती अभी भी जारी है।

  • 12:27 PM, 02 Mar 2023

    नगालैंड में भाजपा गठबंधन बनी सबसे बड़ी पार्टी

    अब तक आए रुझानों में नगालैंड में एनडीपीपी (बीजेपी गठबंधन) ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। नगालैंड में भाजपा गठबंधन सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

  • 11:56 AM, 02 Mar 2023

    नगालैंड में BJP-NDPP गठबंधन कर रहा लीड

    नगालैंड में भारतीय जनता पार्टी और नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी गठबंधन लीड कर रहा है।

  • 11:56 AM, 02 Mar 2023

    नगालैंड में BJP-NDPP गठबंधन कर रहा लीड

    नगालैंड में भारतीय जनता पार्टी और नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी गठबंधन लीड कर रहा है।

  • 11:32 AM, 02 Mar 2023

    नगालैंड में चर्चित सीटों का हाल

    नगालैंड के पांच सबसे चर्चित सीटों का हाल इस तरह है- नेफ्यू रियो, उत्तरी अंगामी-ll से आगे चल रहे हैं। यानथुंगो पैटन, ट्युई क्षेत्र से आगे हैं। वहीं, कुझोलुजो निएनु, फेक क्षेत्र से पीछे चल रहे हैं ।

  • 11:03 AM, 02 Mar 2023

    नगालैंड में सत्तारूढ़ भाजपा गठबंधन सत्ता बरकरार रखने की ओर

    Nagaland Election Result 2023: नगालैंड विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रूझान के अनुसार, सत्तारूढ़ एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन सत्ता बरकरार रखने की ओर बढ़ता दिख रहा है। आ रहे रूझानों में एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन मतगणना शुरू होने के बाद से ही 40 से अधिक सीट पर आगे है, जबकि एनपीएफ ने छह सीट पर बढ़त बना रखी है।

    नागालैंड में सत्तारूढ़ भाजपा गठबंधन सत्ता बरकरार रखने की ओर

  • 10:23 AM, 02 Mar 2023

    नगालैंड के मौजूदा CM और NDPP उम्मीदवार नेफ्यू रियो शुरुआती रुझानों में आगे

    मौजूदा मुख्यमंत्री और NDPP उम्मीदवार नेफ्यू रियो शुरुआती रुझानों में उत्तरी अंगामी-द्वितीय विधानसभा क्षेत्र से आगे चल रहे हैं। वोटों की गिनती अभी जारी है।

  • 10:19 AM, 02 Mar 2023

    जनता दल और लोक जनशक्ति पार्टी एक-एक सीट पर चल रही है आगे

    चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार नगालैंड में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी 11 सीटों पर आगे चल रही है, बीजेपी ने एक सीट जीती है और 3 सीटों पर आगे चल रही है। जनता दल (यूनाइटेड) और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) एक-एक सीट पर आगे चल रही है।

  • 10:03 AM, 02 Mar 2023

    नगालैंड के रुझानों में BJP-NDPP गठबंधन का दमदार प्रदर्शन

    नगालैंड में नेफ्यू रियो की नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी और भारतीय जनता पार्टी का गठबंधन क्लीन स्वीर करता हुआ दिख रहा है। कुल 60 सीटों के रुझान आ चुके हैं, इनमें भाजपा गठबंधन 40 सीटों पर आगे है।

  • 09:44 AM, 02 Mar 2023

    नगालैंड में किसका क्या हाल?

    नगालैंड में बीजेपी गठबंधन वाली एनडीपीपी 37, एनपीएफ 8 और कांग्रेस 2 और अन्य 13 सीटों पर आगे चल रही हैं।

  • 09:33 AM, 02 Mar 2023

    नगालैंड की 60 सीटों के रुझान में भाजपा गठबंधन 52 सीटों पर आगे

    Nagaland Election Result 2023: नगालैंड की 60 सीटों के रुझान में भाजपा गठबंधन 52 सीटों पर आगे है, एनपीएफ 5 सीटों पर आगे है, कांग्रेस 1 और एनपीपी 2 सीटों पर आगे हैं।

  • 09:08 AM, 02 Mar 2023

    नगालैंड के रुझानों में भाजपा गठबंधन की सत्ता में वापसी

    नगालैंड के रुझानों में एनडीपीपी (बीजेपी गठबंधन) की सत्ता में वापसी होती दिख रही है। अब तक 58 सीटों पर आए रुझानों के मुताबिक, एनडीपीपी 36 सीटों पर आगे है। जबकि एनपीएफ 7 सीटों और कांग्रेस 2 सीटों पर आगे चल रही है।

  • 08:47 AM, 02 Mar 2023

    नगालैंड में भाजपा के गठबंधन वाले NDPP को बहुमत

    Nagaland Election Result 2023: नगालैंड में 60 में से 40 सीटों पर शुरुआती रुझान आ गए हैं।  राज्य में एनडीपीपी (बीजेपी गठबंधन) बहुमत का आंकड़ा पार कर चुका है। एनडीपीपी 35 सीटों पर आगे है।

  • 08:42 AM, 02 Mar 2023

    भारतीय जनता पार्टी को नगालैंड में मिली एक सीट पर जीत

    Nagaland Election Result 2023: भारतीय जनता पार्टी ने नगालैंड विधानसभा चुनाव में एक सीट पर जीत हासिल की है।

  • 08:33 AM, 02 Mar 2023

    नगालैंड में बीजेपी के गठबंधन वाले भाजपा गठबंधन को बढ़त

    नगालैंड में बीजेपी के गठबंधन वाले भाजपा गठबंधन को बढ़त मिलता दिख रहा है। नगालैंड में 60 में से 32 सीटों पर रुझान आ गए हैं। बीजेपी के गठबंधन वाला एनडीपीपी 27 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं एनपीएफ को 2, कांग्रेस को 1 और अन्य को 3 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है।

  • 08:27 AM, 02 Mar 2023

    नगालैंड में भाजपा गठबंधन आगे

    Nagaland Election Result 2023: नगालैंड में शुरुआती रुझानों में एनडीपीपी (भाजपा गठबंधन) 13 सीटों पर आगे चल रही है।  वहीं एनपीएफ 2, कांग्रेस 1 सीट पर आगे चल रही है।

  • 08:13 AM, 02 Mar 2023

    नगालैंड में NDPP को बढ़त

    Nagaland Election Result 2023: नगालैंड में बीजेपी गठबंधन वाली एनडीपीपी 6 सीटों पर आगे चल रही है।

  • 08:01 AM, 02 Mar 2023

    नगालैंड में शुरू हुई वोटों की गिनती

    त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है।

  • 07:39 AM, 02 Mar 2023

    कोहिमा में मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    नगालैंड की राजधानी कोहिमा में उपचुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। मतगणना केंद्र के बाहर सुरक्षा व्यवस्था पुख़्ता की गई। तस्वीरें मतगणना केंद्र उपायुक्त कार्यालय से हैं।

  • 07:18 AM, 02 Mar 2023

    नगालैंड में सुबह आठ बजे से शुरू होगी मतगणना

    नगालैंड में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के भारी बंदोबस्त किए गए हैं।

  • 05:49 AM, 02 Mar 2023

    नगालैंड में खिल सकता है कमल

    नगालैंड में खिल सकता है कमल

    नगालैंड में 59 सीटों पर मतदान हुए हैं। एक सीट पर पहले निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) की सरकार में शामिल भाजपा इस बार भी गठबंधन कर लड़ रही है। एनडीपीपी 40 और भाजपा ने 20 प्रत्याशी उतारे हैं। भाजपा गठबंधन को बहुमत से ज्यादा सीटें मिल सकती हैं।