Latest News उत्तर प्रदेश लखनऊ

विधानसभा चुनाव में असली विकल्प का दावा पेश करेगी कांग्रेस,


  • लखनऊ,: जनता को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी तैयारियों में जुट गई हैं। इसी क्रम में ‘कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा: हम वचन निभाएंगे’ नाम से निकालेगी। इस यात्रा का मकसद 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी खुद को असल विकल्प के रुप में पेश करेगी। यह यात्रा प्रदेश के सभी बड़े शहरों, कस्बों और गांवों से होकर गुजरेगी। इस यात्रा में भ्रष्टाचार, महंगाई, अपराध, महिला हिंसा व बेरोजगारी समेत कई मुद्दे उठाए जाएंगे। इतना ही नहीं, प्रियंका गांधी ने कहा कि इस बार उम्मीदवार जनता के ऊपर थोपे नहीं जाएंगे।

खुद को बेहतर विकल्प के रूप में पेश करेगी कांग्रेस

यह फैसला कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की मौजूदगी में पार्टी की सलाहकार और रणनीति कमेटी ने शुक्रवार (10 सितंबर) को हुई बैठक में लिया। बैठक में यात्रा के कार्यक्रमों की रूपरेखा और रूट निर्धारण के लिए प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत कमेटी के सदस्यों के साथ कार्ययोजना बनाई गई। योजना के तहत 20 सितंबर से पांच अक्टूबर के बीच कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा निकाली जाएंगी। यात्रा के दौरान जनता को भाजपा के घोषणा पत्र के अपूर्ण वादों, महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध, महिला हिंसा, बेरोजगारी आदि पर सरकार को घेरा जाएगा। साथ ही, कांग्रेस की नीतियों से भी जनता को परिचित कराया जाएगा और एक बेहतर विकल्प के रूप में पेश किया जाएगा।