Latest News मनोरंजन

वैष्णो देवी दर्शन के लिए कटरा पहुंचीं शिल्पा शेट्टी, लगाया माता रानी का जयकारा


  • नई दिल्ली। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के जीवन में इन दिनों कई उतार चढ़ाव चल रहे हैं। उनके पति राज कुंद्रा अभी भी पोर्नोग्राफी केस के में जेल में ही हैं और उन्हें जमानत तक नहीं मिल सकी है। वहीं एक्ट्रेस अपने परिवार और बच्चों को अकेली ही संभाल रही हैं।

गणपति पूजा के मौके पर भी शिल्पा शेट्टी ने अकेले अपने घर पर बप्पा की मूर्ति स्थापित की और उनकी पूजा अराधना की। इस दौरान कई तस्वीरें सामने आई, जिसमें वो अपने दोनों बच्चों के साथ धूमधाम से त्योहार मनाती दिखी थीं। इसी बीच शिल्पा अब माता वैष्णो देवी के धाम माथा टेकने पहुंची हैं।

शिल्पा शेट्टी को ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था, जिससे साफ हो गया था कि वो शहर के बाहर जा रही हैं। लेकिन तब इस बात की जानकारी नहीं थी कि वो कहां जा रही हैं। अब वैष्णो देवी धाम से शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि वो माता रानी के दर्शन करने और उनका आर्शीवाद पाने पहुंची हैं। इस वीडियो में शिल्पा माता रानी का जयकारा लगाती सुनाई दे रही हैं।