News TOP STORIES छत्तीसगढ़ नयी दिल्ली राष्ट्रीय

शराबबंदी से लेकर भ्रष्टाचार तक बघेल सरकार पर जमकर बरसे पीएम मोदी


रायपुर, । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने शराब बंदी से लेकर भ्रष्टाचार और गारंटी तक, कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने जो वादे जनता से किए थे, उन्हें पूरे नहीं किए।

इससे पहले, पीएम मोदी ने रायपुर में 7600 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी  और सीएम भूपेश बघेल भी मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण और बहुत बड़ा है। आज छत्तीसगढ़ को 7,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उपहार मिल रहा है।ये उपहार इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए है, कनेक्टिविटी के लिए है। ये उपहार छत्तीसगढ़ के लोगों का जीवन आसान बनाने के लिए है, यहां की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए है।

पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें

  1. छत्तीसगढ़ वह राज्य है, जिसके निर्माण में भाजपा की प्रमुख भूमिका रही है। भाजपा ही छत्तीसगढ़ के लोगों को समझती है, उनकी जरूरतों को जानती है। आज यहां 7,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है।
  2. छत्तीसगढ़ के विकास के सामने एक बहुत बड़ा पंजा दीवार बनकर खड़ा हो गया है। ये कांग्रेस का पंजा है, जो आपसे आपका हक छीन रहा है। इस पंजे ने ठान लिया है कि वह छत्तीसगढ़ को लूट-लूट कर बर्बाद कर देगा।
  3. गंगा जी की झूठी कसम खाने का पाप कांग्रेस ही कर सकती है। गंगा जी की कसम खाकर इन्होंने एक घोषणा-पत्र जारी किया था और उसमें बड़ी-बड़ी बातें की थी, लेकिन आज उस घोषणा-पत्र की याद दिलाते ही कांग्रेस की याददाश्त ही चली जाती है।
  4. कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में शराब बंदी का अपना वादा पूरा नहीं किया। सच तो यह है कि उसने हजारों करोड़ का शराब घोटाला किया है, जिसकी जानकारी अखबारों में भरी पड़ी है।
  5. कांग्रेस पार्टी के लिए छत्तीसगढ़ एक एटीएम की तरह है।
  6. छत्तीसगढ़ सरकार कांग्रेस के करप्शन और कुशासन का मॉडल बन चुकी है।
  7. कांग्रेस के कोर-कोर में करप्शन है। करप्शन के बिना वह सांस भी नहीं ले सकती है। करप्शन, कांग्रेस की सबसे बड़ी विचारधारा है।
  8. जिनके दामन दागदार हैं, वे आज एक साथ आने की कोशिश कर रहे हैं। जो एक-दूसरे को पानी पी-पीकर कोसते थे, वे आज साथ आने के बहाने खोजने लगे हैं।
  9. देश के हर भ्रष्टाचारी को एक बात कान खोलकर सुन लेनी चाहिए। वो अगर भ्रष्टाचार की गारंटी है, तो मोदी भ्रष्टाचार पर कार्रवाई की गारंटी है। ये लोग मेरे पीछे पड़ेंगे, मेरी कब्र खोदने की धमकी देंगे, मेरे खिलाफ साजिशें रचेंगे, लेकिन उन्हें पता नहीं है, जो डर जाए, वह मोदी नहीं हो सकता है।
  10. अपने कुशासन और भ्रष्टाचार के दाग को कांग्रेस अब झूठी गारंटियों से छिपाने की कोशिश कर रही है। आपको ऐसी झूठी गारंटियों से बहुत सतर्क और सावधान रहने की ज़रूरत है। ये भाजपा है, जो असली गारंटी देती है और जो वादा करती है, उसे पूरा करके दिखाती है।
  11. पिछले 9 वर्षों में केंद्र की भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ के धान किसानों को 1 लाख करोड़ रुपये से भी अधिक दिए हैं। इस साल भी यहां के धान किसानों को 22 करोड़ रुपये से अधिक दिए गए हैं। ये भाजपा ही है, जो किसानों की मेहनत को समझती है और उनके लिए काम कर रही है, जबकि कांग्रेस सिर्फ और सिर्फ किसानों को धोखा दे रही है और उनसे झूठ बोल रही है।

छत्तीसगढ़वासियों को 7600 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

इससे पहले, पीएम मोदी ने रायपुर में 7600 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी  और सीएम भूपेश बघेल भी मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण और बहुत बड़ा है। आज छत्तीसगढ़ को 7,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उपहार मिल रहा है।ये उपहार इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए है, कनेक्टिविटी के लिए है। ये उपहार छत्तीसगढ़ के लोगों का जीवन आसान बनाने के लिए है, यहां की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए है।