Latest News नयी दिल्ली महाराष्ट्र

शिवसेना ने मोदी सरकार पर चेताया,


  1. वास्तविक नियंत्रण रेखा पर जारी तनाव के बीच शिवसेना ने बुधवार को कहा कि अगर केंद्र सरकार द्वारा कड़े कदम नहीं उठाए गए तो चीन और पाकिस्तान एक साथ आ जाएंगे और भारत के अस्तित्व के लिए खतरा पैदा करेंगे। भाजपा का नाम लिए बगैर और उसे राजनीतिक ईस्ट इंडिया कंपनी बताते हुए पार्टी ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में कहा कि चीन घुसपैठ कर रहा है और भारत बातचीत में व्यस्त है। शिवसेना ने कहा कि भारत ने कठोर कदम नहीं उठाए तो चीन और पाकिस्तान एक साथ आकर हमारे अस्तित्व को चुनौती देंगे। देश की राजनीतिक ईस्ट इंडिया कंपनी को इसे समझना चाहिए।

शिवसेना ने कहा, ‘भारत की सीमा पर अशांति है। एक तरफ चीन तो दूसरी तरफ पाकिस्तान की सीनाजोरी और धक्का देना जारी है। लेकिन सरकार मस्त या सुस्त है। सीमा पर तनाव और खून-खराबा बढ़ गया है। कश्मीर घाटी में बेगुनाह लोगों को घर, स्कूल, खुली सड़कों पर गोली मारकर मार दिया जा रहा है। उसी घाटी के पुंछ में आतंकवादियों से लड़ते हुए पांच जवानों के शहीद हो जाने की खबर चिंता बढ़ानेवाली है। आतंकवादियों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू है, यह स्वीकार है लेकिन उसमें हमारे सैनिकों की जनहानि बड़े पैमाने पर हो रही है। बांदीपोरा, अनंतनाग क्षेत्र में कुछ आतंकवादियों को मार गिराया ठीक है। लेकिन उसके बदले में हमारे पांच जवानों की बलि गई। इन आतंकवादियों का समर्थक दूसरा-तीसरा नहीं, बल्कि पाकिस्तान है। इतनी जानें जा रही हैं, ऐसे में हमने पाकिस्तान का क्या बिगाड़ लिया? यह सवाल ही है।’