News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

शीतकालीन सत्र: न्यायपालिका के साथ केंद्र के टकराव का मुद्दा उठाने पर रिजिजू ने कांग्रेस को घेरा


नई दिल्ली, संसद के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन भाजपा ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला है।केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि हम कांग्रेस पार्टी की तरह नहीं हैं जो कुछ भी कानून बनाकर संस्थानों पर कब्जा कर ले। भाजपा देश की सभी संस्थाओं का सम्मान करती है। बता दें कि न्यायपालिका के साथ केंद्र के टकराव पर कांग्रेस ने स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है। 

चीन को लेकर भी कांग्रेस को घेरा

राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने चीनी सामानों के आयात को लेकर कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने ‘मेक-इन-इंडिया’ पर ध्यान केंद्रित किया है। गोयल ने कहा कि अभी तक हम बहुत सारी पूंजी और इलेक्ट्रॉनिक सामानों के लिए चीनी सामानों पर निर्भर हैं। उन्होंने कहा कि यह सोचने की बात है कि हम एक ऐसे देश पर कैसे निर्भर हो गए, जो हमे नुकसान पहुंचाता रहा है।