Latest News नयी दिल्ली बिजनेस

शुरुआती कारोबार में Sensex और Nifty में आई गिरावट


गुरुवार को कारोबारी दिन की शुरुआत के साथ शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। गुरुवार को दिन की शुरुआत में सेंसेक्स एक कमजोर नोट पर खुला। 9 बजकर 35 मिनट पर सेंसेक्स 305.31 अंक यानी कि 0.51 फीसद की गिरावट के साथ 60047.51 अंक पर कारोबार कर रहा था।

नई दिल्ली, । शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा। गुरुवार को कारोबारी दिन की शुरुआत के साथ शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। गुरुवार को दिन की शुरुआत में ही BSE का मेन इंडेक्स सेंसेक्स एक कमजोर नोट पर खुला। BSE की वेबसाइट से मिले आंकड़ों के मुताबिक दिन के 9 बजकर 35 मिनट पर सेंसेक्स 305.31 अंक यानी कि 0.51 फीसद की गिरावट के साथ 60,047.51 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं, सेंसेक्स के साथ साथ निफ्टी पर भी बाजार खुलने के साथ ही गिरावट देखने को मिली। गुरुवार को NSE की वेबसाइट के मुताबिक निफ्टी भी सुबह के 9 बजकर 35 मिनट पर 99.45 अंक यानी कि, 0.55 फीसद की गिरावट के साथ 17,917.75 अंक की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था।