Latest News नयी दिल्ली बिजनेस

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स करीब 500 अंक टूटा


नई दिल्ली, । रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के कारण क्रूड ऑयल की कीमतें बढ़ी हुई हैं। शेयर बाजार अस्थिर हैं। भारत पर भी इसका असर पड़ रहा है। भारतीय शेयर बाजार में भी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। हालांकि, बीते सप्तार शेयर बाजार में तेजी रही है। सोने की कीमत भी 50 हजार के पार है। ऐसे में व्यापार से जुड़ी हर लेटेस्ट जानकारी (Business News Today March 21) आपको यहां मिलेगी। यह Jagran.com का व्यापार से जुड़ा लाइव ब्लॉग है। यहां आपको व्यापार क्षेत्र से जुड़े तमाम अपडेट मिलेंगे।

  • शेयर बाजार में गिरावट बढ़ी

     

    सेंसेक्स 490.69 अंक या 0.85 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,373.24 अंक पर है। वहीं, निफ्टी 135.15 या 0.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,151.90 प्रतिशत पर है।

  • EPFO से जुड़ा नया डेटा आया सामने

     

    जनवरी 2022 में ईपीएफओ से 15.29 लाख सदस्य जुड़े हैं, जो दिसंबर 2021 में के मुकाबले 21 प्रतिशत अधिक हैं। दिसंबर 2021 में ईपीएफओ से 12.60 लाख सदस्य जुड़े थे। श्रम मंत्रालय ने यह आंकड़ें जारी किए हैं।

     


  • शेयर बाजार में गिरावट

     

    सेंसेक्स 191.98 अंक या 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,671.95 अंक पर है। वहीं, निफ्टी 49.30 या 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,237.75 प्रतिशत पर है।