TOP STORIES

श्रद्धा के टुकड़े करने में इस्तेमाल हथियार बरामद


श्रद्धा मर्डर केस में 17 दिन बाद दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस ने सोमवार को श्रद्धा की हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया।दिल्ली पुलिस सूत्रों के हवाले से  श्रद्धा की वो अंगूठी भी बरामद कर ली गई है, जिसे आफताब ने मर्डर के बाद दूसरी लड़की को गिफ्ट दिया था। ये लड़की मर्डर के बाद आफताब के फ्लैट पर भी आई थी। उस दौरान श्रद्धा की बॉडी के टुकड़े फ्लैट में ही फ्रिज में मौजूद थे। पुलिस ने कहा था कि डेटिंग ऐप के जरिए आफताब ने दूसरी गर्लफ्रेंड से कॉन्टैक्ट किया था। इधर, आफताब अमीन पूनावाला का पॉलीग्राफ टेस्ट थोड़ी देर पहले शुरू हो चुका है। उसे तिहाड़ जेल से सोमवार सुबह रोहिणी स्थित फोरेंसिक साइंस लैब लाया गया। अब तक आफताब के 3 पॉलीग्राफ टेस्ट हो चुके हैं। पहला टेस्ट 22 नवंबर, दूसरा 24 और तीसरा 25 नवंबर को हुआ था। आफताब से 40 सवाल पूछे जा चुके हैं।

अब 3 नए दावे… दोस्तों को ब्रेकअप की कहानी सुनाई: मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि श्रद्धा को मारने के बाद आफताब मुंबई में उसके दोस्तों से मिला था और उन्हें ब्रेकअप की कहानी सुनाई थी।  हत्या में दूसरे व्यक्ति ने साथ दिया: श्रद्धा की हत्या करने में आफताब का साथ एक व्यक्ति ने दिया था। दिल्ली पुलिस को शक है कि इसी व्यक्ति ने सबूत मिटाने में भी आफताब की मदद की। फिलहाल, पुलिस इसके बारे में जानकारी जुटा रही है। हालांकि यह पता नहीं चला है कि उसने यह थ्योरी किस आधार पर बनाई। ड्रग पैडलर ने आफताब को ड्रग्स दी: गुजरात पुलिस ने एक ड्रग पैडलर फैजल मोमिन को गिरफ्तार किया है। उसने दावा किया है कि वह आफताब को ड्रग्स सप्लाई करता था। आफताब नशीली दवाओं का इस्तेमाल करता था, या नहीं। इसे भी जांच में शामिल किया जाएगा।