चंदौली

संविधान दिवस: संवैधानिक मूल्यों की गरिमा बढ़ाने के लिए अपनायें संविधान


लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय संविधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के आरंभ में मुख्य वक्ता प्रो अशोक सिंह संविधान विशेषज्ञ का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर प्रबंधक राजेश कुमार तिवारी एवं प्रो उदयन मिश्र द्वारा किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए प्रो अशोक सिंह ने कहा कि सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने 19 नवंबर 2015 को अधिसूचित किया था भारत सरकार ने इसी दिन नागरिकों के बीच संवैधानिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए 26 नवंबर को प्रतिवर्ष संविधान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। संविधान को अपनाने से पहले 166 दिनों के लिए संविधान सभा की बैठकें हुई थी। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू किया गया और भारत एक गणतंत्र के रूप में स्थापित हुआ। संविधान दिवस मनाने से हमारी आने वाली पीढिय़ों को हमारे देश के लोगों को संविधान बनाने की प्रक्रिया समझ में आयेगी व संविधान की गरिमा समझ पायेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक राजेश कुमार तिवारी ने किया। कार्यक्रम के आरंभ में मुख्य वक्ता का स्वागत प्रो उदयन मिश्र ने व धन्यवाद ज्ञापन प्रो इशरत जहां व संचालन प्रो अजीत त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर प्रो मनोज,प्रो राजीव कुमार, प्रो अमित राय, डा भावना, डा गुल$$जबी, डा विजयलक्ष्मी, डा ब्रजेश, डा मेहबूब, डा हर्षवर्धन, डा अश्विनी, डा मनोज, डा मनोज, डा संजय, डा पंकज, डा दीपक, ड