Latest News नयी दिल्ली पंजाब राष्ट्रीय

सूखी’ एसवाईएल नहर से पंजाब की राजनीति में फिर लगी आग, सियासी दलों में आया उबाल


चंडीगढ़। SYL Canal Dispute: ‘सूखी’ पड़ी सतलुज यमुना लिंक नहर (एसवाईएल) को लेकर पंजाब की राजनीति में एक बार फिर से आग लग गई है। आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रभारी सुशील गुप्ता के बयान से पंजाब के सियासी दलों में उबाल आ गया है और विपक्ष ने भगवंत मान सरकार को निशाने पर ले लिया है।

आप के राज्य सभा सदस्य सुशील गुप्ता बोले, एसवाईएल के खेतों से होगी हरियाणा के खेतों की सिंचाई  

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य व हरियाणा के प्रभारी सुशील गुप्ता ने कहा है कि साल 2025 तक हरियाणा के सभी खेतों में एसवाईएल के पानी से सिंचाई होगी। इस बयान को लेकर पंजाब में शिरोमणि अकाली दल, कांग्रेस, पंजाब लोक कांग्रेस और भाजपा के नेताओं ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विपक्ष ने राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान से अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा है।