News TOP STORIES नयी दिल्ली

सोनिया गांधी ने की कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक


-कांग्रेस अध्यक्ष ने की कोरोना की रोकथाम के लिए हो रहे उपायों की समीक्षा

नई दिल्ली, 10 अप्रैल (हि.स.)। कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर कोरोना संक्रमण के तेजी से फैलते मामलों की रोकथाम के लिए हो रहे उपायों की समीक्षा की।

सोनिया गांधी ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, मुकुल वासनिक समेत तमाम वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

बैठक में मुख्यमंत्रियों ने अपने-अपने राज्यों में कोरोना की स्थिति और उसकी रोकथाम को लेकर किए जा रहे उपायों की जानकारी दी।

बैठक के दौरान सोनिया गांधी ने मुख्यमंत्रियों को इस संक्रमण की रोकथाम के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।