बरसठी। पुलिस ने विवाहिता के साथ अश्लील हरकत कर सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने के आरोपित युवक को उसके घर मनिकापुर गांव से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता एक शादी में अपने रिस्तेदारी बरसठी थाना क्षेत्र के एक गांव में आयी थी। आरोप है वही पर गांव का एक युवक अश्लील हरकत किया और उसका फोटो व वीडियो बना लिया। आरोप है कि ब्लैकमेल करके एक वर्ष तक बात चीत करता रहा और उस समय का बनाया वीडियो व फ़ोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। जब इसकी जानकारी अपने पति को दिया तो वह पूछने गये। जिस पर आरोपी के साथ उसका भाई और पिता जान से मारने की धमकी दी। विवाहिता ने पुलिस से शिकायत किया जिस पर पुलिस ने गुरूवार को मनिकापुर गांव निवासी आरोपी मुकेश, उसका भाई विकास और पिता अशोक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार पांडेय हमराही सिपाही के साथ शनिवार को एक आरोपी मुकेश को उसके घर पहुँचकर गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया है।
Related Articles
UP Budget : योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 ने पेश किया 6.90 लाख करोड़ का बजट
Post Views: 1,913 लखनऊ, । योगी आदित्यनाथ सरकार अपने दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट कुल 690242.43 करोड़ का बजट पेश किया। बजट पेश करने से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, ‘आजादी के अमृत काल के प्रथम वर्ष में आज प्रस्तुत होने जा रहा ‘नए उत्तर प्रदेश’ का बजट राज्य के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक […]
शराबकी दुकानोंपर दो दिनके अंदर लगवायें सीसीटीवी
Post Views: 6,080 आबकारी निरीक्षकोंके साथ बैठकमें डीएमने दिये अहम निर्देश जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के आबकारी अनुज्ञापियों एवं आबकारी निरीक्षको की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी लाइसेंसी दुकानदार 02 दिन के भीतर सी.सी.टी.वी. लगवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने जिला आबकारी […]
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : जौनपुर में चुनाव प्रचार थमा, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
Post Views: 7,655 जौनपुर,। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रसार का शोर मतदान से 48 घंटे पहले मंगलवार की शाम छह बजे थम गया। अब 15 अप्रैल गुरुवार को जिला, क्षेत्र व ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ ही प्रधान पद के लिए सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा। इसके लिए बनाए गए कुल 5106 मतदेय […]




