रांची

स्कूटी और बाइक की टक्कर में एक की मौत


स्कूटी और बाइक की टक्कर में एक की मौत
कुरडेग- सिमडेगा मुख्य पथ पर बाघचट्टा के पास स्कूटी और बाइक में सीधी भिड़ंत हो गयी। घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को किशोर बेसरा, असीम नायक, रोहित नायक, कुरडेग सप्ताहिक बाजार से अपने घर जा रहे थे। इसी क्रम में अनुलेश एक्का पकरी टोली निवासी और सुरेश महतो भुइंबास निवासी अपनी बाइक से सिमडेगा की तरफ से आ रहे थे। दोनों गाड़ी में सीधी टक्कर बाघचट्टा के पास हो गई। इसमें किशोर मिश्रा की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। कुरडेग पुलिस सूचना मिलते ही सहायक थाना प्रभारी अजीत प्रकाश घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायल को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। सभी घायलों का प्राथमिक इलाज के बाद सिमडेगा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटना में शामिल दोनों वाहनों को जब्त कर लिया।