News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

स्थापना दिवस : BJP 2024 का चुनाव जीत रही, लोगों ने पहले ही कर दिया एलान, PM Modi ने कही बड़ी बातें


नई दिल्ली, । भाजपा (BJP) आज यानी 6 अप्रैल को देशभर में अपना स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर पार्टी मुख्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ध्वजारोहण किया तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि भाजपा भारत को भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और कानून-व्यवस्था की चुनौतियों से मुक्त करने के लिए कड़े कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

2024 में फिर भाजपा सरकार

  • अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कांग्रेस पार्टी को जमकर घेरा। इस बीच, उन्होंने कहा कि भाजपा 2024 का चुनाव जीत रही है और इसको लेकर लोग पहले ही अपनी दिल की बात कहने लगे हैं।
  • पीएम ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी होने के बावजूद, हमें आत्मसंतुष्ट होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि यह सच कि भाजपा फिर सरकार बनाएगी, लेकिन कार्यकर्ताओं के रूप में हमें देश के हर नागरिक का दिल जीतना है।

कांग्रेस पर साधा निशाना

  • पीएम ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बादशाही मानसिकता वाले लोग गरीबों का अपमान करने का कोई जरिया नहीं छोड़ते थे, लेकिन 2014 के बाद से ये सभी लोग अब खराब स्थिति में हैं।
  • भाजपा के 44वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए, मोदी ने कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों की आलोचना की। उन्होंने विपक्षी दलों पर भाई-भतीजावाद, वंशवाद, जातिवाद और क्षेत्रवाद से बंधे होने का आरोप लगाया।

भाजपा का एक ही मंत्र

    • पीएम ने अपने भाषण में आगे कहा कि भाजपा का सरकार चलाने का एक ही मंत्र है और वो है सभी को साथ लेकर चलने की संस्कृति।
    • इस बीच कार्यक्रम की शुरुआत में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा के चुनावी चिह्न ‘कमल’ को पेंटिंग के जरिए दर्शाया।

भगवान हनुमान की तरह करेंगे काम

    • प्रधानमंत्री ने कहा कि आज हनुमान जन्मोत्सव है और जिस तरह भगवान हनुमान ने राक्षसों का जमकर मुकाबला किया, उसी तरह सरकार भी देश को भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और कानून-व्यवस्था की चुनौतियों से निजात दिलाने के लिए सख्ती से काम करेगी।

भाजपा मतलब- मिशन

भाजपा मतलब- समाज सेवा

भाजपा मतलब- समाज का सशक्तिकरण

— BJP (@BJP4India) April 6, 2023

विपक्ष हताशा से भरा

  • PM Modi ने अपने भाषण में विपक्ष पर कई तीखे वार किए। उन्होंने कहा कि अस्तित्व के संकट से जूझ रहीं विपक्ष पार्टियां सत्ताधारी पार्टी के खिलाफ आरोप लगाने और साजिश रचने का सहारा ले रही हैं। उन्होंने कहा कि वे नफरत और हताशा से भर गए हैं।

‘मोदी तेरी कबर खुदेगी’ पर किया कटाक्ष

पीएम ने कहा कि आज विपक्षी पार्टियां इतनी हताश हो गई हैं कि उन्होंने खुले तौर पर ‘मोदी तेरी कबर खुदेगी’ कहना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि इन सब के बावजूद गरीब, आदिवासी, पिछड़े, दलित और महिलाओं समेत अन्य लोग मोदी और ‘कमल’ की रक्षा के लिए साथ खड़े हैं।