News TOP STORIES उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ वाराणसी

स्मृति उपवन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू


वाराणसी,  पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करते उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू। रेड कार्पेट से होकर उपराष्ट्रपति पंडित दीनदयाल जी की प्रतिमा तक पहुंचें। पंडित दीनदयाल के चरणों में पुष्प अर्पित कर उनके विचारों को आत्मसात किए। यहां से उपराष्ट्रपति वापस वाराणसी जाएंगे। बरेका अतिथि गृह में विश्राम के बाद शाम साढ़े चार बजे बाबतपुर एयरपोर्ट जाएंगे। वहां से हैदराबाद के लिए रवाना होंगे।

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू अपनी दो दिवसीय काशी यात्रा के क्रम में शनिवार सुबह चंदौली जनपद के पड़ाव में बने पं. दीनदयाल स्मृति उपवन पहुंचे। यह स्थान वाराणसी-चंदौली की सीमा पर है। यहां वह पंडित जी के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए। साथ ही समूचे परिसर का भ्रमण किए।

उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने ‘पंडित जी’ की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर यादों को दिल में संजोया

उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू सपत्नीक पंडित दीनदयाल स्मृति स्थल पहुँच कर पंडित जी की मूर्ति को देखा। चरणों मे फूल अर्पित कर हाथ जोड़ यादों में सजोया। जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में शामिल व जनसंघ के अध्यक्ष व एकात्मवाद सिद्धान्त के जनक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर आधारित लघु फिल्म को वर्चुअल रियल्टी बॉक्स से आंखों पर लगाकर देखा। लगभग 17 मिनट की इस फिल्म को देखने के बाद आंखें बन्द कर देर तक स्मरण करते दिखे। इसके बाद परिसर में बने मॉडल शो केश का अवलोकन किया। अधिकारियों ने प्रथम फेज व द्वितीय फेज में होने वाले संपूर्ण कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। दीवारों पर पंडित जी के अंकित विचारों को आत्मसात किए। इस दौरान पत्नी भी साथ मे थीं।

इससे पूर्व उप राष्ट्रपति ने परिवार के साथ स्मृति स्थल में मौजूद सेल्फी प्वाइंट पर अपनी तस्वीर भी उतरवाई।परिसर में स्थित वैदिक उपवन को निहारा। प्रतिमा के सामने बने कुंड को भी देखा। इस दौरान उप मुख्यमंत्री व मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने पंडित जी की एक प्रतिमा स्मृति स्वरूप प्रदान किया। उप राष्ट्रपति ने कहा कि आज हनुमान जयंती हैं। सादगी,शौर्य का दिन है। सभी का कल्याण हो। उप राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, मंत्री रविन्द्र जायसवाल के अलावा सभी प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

 

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का आज पड़ाव स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्थल में आगमन हुआ। चंदौली सहित गैर जनपद से लगभग आठ सौ पुलिस के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे । वहीं सादे कपड़ों में भी खुफियां एजेंसी के जवान चौराहा सहित आसपास के क्षेत्र में मौजूद थे। रेड कार्पेट से होकर उपराष्ट्रपति पंडित दीनदयाल जी की प्रतिमा तक पहुंचें। पंडित दीनदयाल के चरणों में पुष्प अर्पित कर उनके विचारों को आत्मसात किए। इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सहित अन्य मंत्री भी मौजूद थे। एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल जी की जीवन पर आधारित बनी थ्री डी फिल्म भी देखे।

उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर तीन दिन पूर्व ही तैयारियां की जा रही थी। वीडीए के कर्मचारी व जिला प्रशासन स्मृति स्थल की साफ-सफाई में लगा रहा। यहां लगे हुए पौधों को जहां ठीक किया गया वहीं पेडों की भी रंगाई की गई है। स्मृति स्थल के आसपास के दुकानदारों के टीनशेड को भी हटवा दिया गया है। इसके साथ ही सभी को शनिवार को दुकान बंद रखने के निर्देश दिया गया है।