Latest News उत्तर प्रदेश लखनऊ

हज हाउस में बन रहा कोरोना मरीजों वाला अस्पताल, वेंटिलेटर और ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट भी होंगे


  • लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ के हज हाउस में कोरोना मरीजों के उपचार के लिए अस्पताल बनाया जा रहा है। इस अस्पताल में आॅक्सीजन सपोर्ट वाले बेड, वेंटिलेटर और ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट सभी की व्यवस्था होगी। आज जिलाधिकारी ने इस बारे में मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, हमारी कोशिश है कि 7-10 दिन में काम पूरा करके इस अस्पताल को संचालित कर दिया जाए।

लखनऊ के हज हाउस में कोविड हॉस्पिटल

यह जो अस्पताल बन रहा है, इसके अंदर कम से कम 25 वेंटिलेटर होंगे। इसके अलावा इसमें आधुनिक सुविधाओं वाले 255 बेड होंगे। डीएम के मुताबिक, कोविड अस्पताल में 1 ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट भी लगाया जा रहा है।

इधर, हाजी र‍ियाज अहमद की जान गई

खबर है कि, कोरोना के कारण यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री व सपा के कद्दावर नेता हाजी र‍ियाज अहमद की मौत हो गई है। उनके निधन पर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखि‍लेश यादव ने दुख जताया है। सपा अध्‍यक्ष अखि‍लेश यादव ने ट्वीट किया, ‘अत्यंत दुःखद! वरिष्ठ सपा नेता, पूर्व कैबिनेट मंत्री जनाब हाजी रियाज़ अहमद साहब का कोरोना संक्रमण से इंतक़ाल, अपूरणीय क्षति। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करे। भावभीनी श्रद्धांजलि।’