Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

हज 2022 के लिए अब तक इतने लोगों ने किया आवेदन


नेशनल डेस्क: केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि पिछले सात वर्षों में भारतीय हज यात्रा व्यवस्था में महत्वपूर्ण सुधारों, सुविधाओं ने संपूर्ण हज प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाया है एवं 20 हजार लोगों ने अब तक हज 2022 के लिए आवेदन किया है। नकवी ने गुरुवार को यहाँ हज हाउस में हज-2022 की तैयारियों के सम्बन्ध में हज कमेटी ऑफ इंडिया के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के बाद कहा कि हज सब्सिडी खत्म करने, बिना ‘‘मेहरम” (पुरुष रिश्तेदार) के मुस्लिम महिलाओं के हज यात्रा पर लगी बंदिश खत्म करने, संपूर्ण हज प्रक्रिया को सौ प्रतिशत ऑनलाइन/डिजिटल करने आदि जैसे सुधारों से ‘इज़ ऑफ डूइंग हज’ को बल मिला है। उन्होंने कहा कि हज कमेटी ऑफ़ इंडिया का पोटर्ल, हज ग्रुप ऑर्गनाइजर्स का पोटर्ल, डिजिटल हेल्थ काडर्, ‘ई-मसीहा’ स्वास्थ्य सुविधा, मक्का-मदीना में ठहरने की बिल्डिंग/ट्रांसपोटर्ेशन की जानकारी भारत में ही देने वाली ‘ई-लगेज टैगिंग’ की सुविधा, ई-वीजा, आधुनिक सुविधाओं से युक्त अपग्रेडेड ‘‘हज मोबाइल ऐप” आदि से भारतीय हज यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा, सरलता सुनिश्चित हुई है।