Latest News उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड राष्ट्रीय लखनऊ

हरकी पौड़ी पर विसर्जित की जाएंगी Mulayam Singh Yadav की अस्थियां, सोमवार को हरिद्वार पहुंचेंगे अखिलेश यादव


हरिद्वार : : समाजवादी पार्टी के संस्थापक व संरक्षक स्व. मुलायम सिंह यादव की अस्थियां सोमवार 17 अक्टूबर 2022 को हरिद्वार में हरकी पौड़ी पर गंगा में विसर्जित की जाएंगी। अखिलेश यादव मुलायम सिंह यादव की अस्थियां गंगा जी में विसर्जित करेंगे।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचेंगे हरिद्वार

यह जानकारी समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष सुमित तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डा. सत्यनारायण सचान से मिली जानकारी के मुताबिक तय कार्यक्रम के तहत 17 अक्टूबर सोमवार को सुबह परिवार के समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हरिद्वार पहुंचेंगे।

हरिद्वार में पूरे विधि विधान से स्व. मुलायम सिंह यादव की अस्थियां गंगाजी में विसर्जित की जाएंगी। इस मौके पर परिवार के सदस्यगण व पार्टी के पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

मेदांता में 10 अक्‍टूबर सुबह को ली थी अंतिम सांस

समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में 10 अक्‍टूबर सुबह 8 बजकर 16 मिनट पर अंतिम सांस ली थी।

 

समाजपार्टी के मुखिया और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर अपने पिता मुलायम सिंह यादव के निधन की पुष्टि की थी। उत्तर प्रदेश के सैफई में मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार हुआ था।

2 अक्टूबर को ज्यादा खराब हो गई थी उनकी हालत

स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते मुलायम सिंह यादव को 22 अगस्त को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिर 2 अक्टूबर को उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई थी, इसके बाद उन्हें आइसीयू में भर्ती कराया गया था। इसके बाद से लगातार हालत गंभीर बनी हुई थी।

कोरोना काल में भी दो बार बिगड़ी थी तबीयत

मुलायम सिंह 2 साल से हर महीने वह रुटीन चेकअप के लिए मेदांता आ रहे थे। इससे पहले कई बार एक-दो दिन के लिए भर्ती भी हुए थे। कोरोना काल में भी उनकी दो बार तबीयत बिगड़ी तो वह मेदांता में ही इलाज के लिए आए थे।