News TOP STORIES उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

हरदोई के शाहबाद में CM योगी ने ग‍िनाई BJP सरकार की उपलब्धियां


, हरदोई। मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने शाहाबाद तहसील के उधरनपुर के विशाल मैदान में मिशन शक्ति के तहत विवेक कार्यक्रम नारी शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम में पहुंच कर 541 करोड़ की 217 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने महिलाओं को कई योजनाओं के द्वारा लाभान्वित करते हुए सम्मानित भी किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने का प्रयास कर रही है।

महिलाओं को सरकारी लाभप्रद योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। उन्हें आरक्षण का लाभ देते हुए सरकारी नौकरियों से भी जोड़ा जा रहा है। भाजपा सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कार्य कर रही है। समारोह में आई महिलाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन के दौरान योजनाओं के प्रति मुख्यमंत्री का आभार व्‍यक्‍त किया।