Latest News नयी दिल्ली पंजाब

हरसिमरत बादल के अगामी विधानसभा चुनाव लड़ने पर सुखबीर बादल का बड़ा बयान


सुखबीर सिंह बादल ने इस दौरान जानकारी देते हुए बताया कि हरसिमरत कौर बादल जो बठिंडा से मौजूदा सांसद हैं वह अगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी। पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के बारे में पार्टी फैसला लेगी कि वह अगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे या नहीं। इस समय पंजाब के गांवों व शहरों में अकाली दल पूरे एक्शन मोड में है। कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह एक्शन मोड़ में नहीं है। सी.एम. चन्नी पर तंज कसते हुए उन्हें पैचवर्क मुख्यमंत्री कहा। पंजाब के बारे में चन्नी को कुछ भी नहीं पता। 

बसों के परमिट मामले पर बोलते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि उनका एक भी टैक्स बकाया नहीं है। मुख्यमंत्री चन्नी और अन्य मंत्रियों द्वारा भांगड़े डालने के सवाल का जवाब देते हुए सुखबीर बादल ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू अभी कांग्रेस पार्टी का भांगड़ा डलवाएंगे। उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू का ढोल अभी बजाना बाकी है।