Latest News उत्तराखण्ड

हरिद्वार: बाबा रामदेव के पतंजलि के वैदिक कन्या गुरुकुल में साध्वी ने की खुदकुशी,


  • योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि योग पीठ की एक शाखा वैदिक कन्या गुरुकुल में एक साध्वी के छत से कूदकर आत्महत्या करने की खबर है। द क्विंट हिंदी की खबर के मुताबिक उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित बाबा के योग पीठ की शाखा वैदिक कन्या गुरुकुल की एक साध्वी ने छत से कूदकर आत्महत्या की है।

मृतक साध्वी मध्य प्रदेश की रहने वाली थी। वह साल 2018 से गुरुकुल में रहकर शिक्षा दे रही थी और साथ ही वह खुद भी शिक्षा हासिल कर रही थी। घटना के बाद से गुरुकुल में हड़कंप मच गया है। अब तक घटना की वजहों का पता नहीं चल सका है। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि साध्वी ने आखिर क्यों अपनी जान देने वर विवश हुई।