Latest News करियर नयी दिल्ली राष्ट्रीय

हरियाणा बोर्ड 12वीं के नतीजे शाम 5 बजे होंगे घोषित, बदला नतीजों का समय


नई दिल्ली, । Haryana HBSE 12th Result 2022 Live Updates: हरियाणा बोर्ड परीक्षा परिणामों की घोषणा अब शाम 5 बजे की जाएगी।  हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) आज, 15 जून 2022 को कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा करेगा। बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीएसईएच द्वारा एचबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन पहले दोपहर 2.30 से किये जाने की जानकारी दी गई थी। इसके बाद परिणाम देखने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, bseh.org.in पर एक्टिव किया जाएगा। इस लिंक के माध्यम से हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 को इस साल के परीक्षाओं में सम्मिलित हुए 3.28 लाख छात्र-छात्राएं परिणाम देख सकेंगे।

  •  

    BSEH 12th Result 2022: अब शाम 5 बजे घोषित होंगे नतीजे

     

    हरियाणा 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा का समय बदल दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नतीजों की घोषणा अब शाम 5 बजे की जाएगी।

     

  • 02:35 PM, 15 Jun 2022

    HBSE 12th Result 2022: प्रेस कॉन्फ्रेंस होने वाली है शुरू

     

    हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस जल्द ही शुरू होगी।

     

  • 02:19 PM, 15 Jun 2022

    HBSE Class 12 Result 2022: एक बार में ऐसे देखें नतीजे

     

    हरियाणा बोर्ड कक्षा 12 परीक्षा परिणाम को एक बार में देखने के लिए छात्रों को रिजल्ट पेज पर अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करते समय इस फिर से जांच लेना चाहिए। कई बार परीक्षार्थी जल्दबाजी में गलत रोल नंबर भरकर सबमिट कर देते हैं।

     

  • 02:11 PM, 15 Jun 2022

    Haryana Board 12th Result 2022: इस बार जारी होगी टॉपर लिस्ट

     

    हरियाणा बोर्ड द्वारा कक्षा 12 परीक्षाओं के नतीजों के अंतर्गत इस बार अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं की सूची भी जारी की जाएगी। बता दें कि पिछले वर्ष परीक्षाएं रद्द होने से टॉपर लिस्ट जारी नहीं हुई थी।