Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

हरियाणा मंत्रिमंडल का विस्तार कल, देवेंद्र बबली का मंत्री बनना तय,


चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व वाली हरियाणा की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार में मंगलवार को मंत्रिमंडल विस्तार होने जा रहा है। करीब सवा दो साल बाद होने जा रहे इस विस्तार में दो नए मंत्री बनेंगे। एक मंत्री जननायक जनता पार्टी के कोटे से बनना है और दूसरा मंत्री भाजपा के कोटे से बनाया जाना है। जननायक जनता पार्टी के कोटे से टोहाना के विधायक देवेंद्र बबली का नाम तय है। उन्हें खाद्य एवं आपूर्ति विभाग दिया जा सकता है। अभी तक यह विभाग उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के पास है।

भाजपा कोटे से मंत्री बनाए जाने के लिए चार नाम चर्चा में हैं। सबसे ऊपर विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता का नाम चल रहा है, जिन्हें स्पीकर से पद से अलग कर मनोहर कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। ज्ञानचंद गुप्ता यदि मंत्री बनते हैं तो विधानसभा के बजट सत्र से पहने होने वाले स्पेशल सत्र में नए स्पीकर का चयन किया जा सकता है। भाजपा सरकार आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित विशेष सत्र आयोजित करने वाली है। तब तक डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा कार्य संभालते रहेंगे।