Latest News नयी दिल्ली पटना बिहार

हिजाब विवाद पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का बड़ा बयान, बोले- गृहयुद्ध की ओर बढ़ रहा देश


पटना, । Bihar Politics: राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल होने के लिए पटना आए लालू प्रसाद (Lalu Prasad Yadav) ने केंद्र सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की है। कहा कि भाजपा के कारण देश गृहयुद्ध की ओर बढ़ रहा है और इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) जिम्मेवार हैं। उन्‍होंने भाजपा की तुलना अंग्रेजों से कर दी। कहा कि ऐसा लगता है कि 70 साल बाद भारत में फिर से नया अंंगरेज आ गया है। लालू प्रसाद ने यह भी कहा कि वे यूपी में चुनाव प्रचार करने नहीं जाएंगे। क्‍योंकि उनकी त‍िबियत ठीक नहीं है।   

समस्‍याओं की बात कोई नहीं करता

हिजाब मामले को लेकर छिड़े विवाद पर उन्‍होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि यह चुनाव का मामला नहीं है। देश सिविल वार की ओर बढ़ रहा है। यदि ऐसा होता है तो इसके जिम्‍मेदार पीएम नरेंद्र मोदी होंगे। उन्‍होंने कहा कि देश में इतनी बेकारी है, महंगाई है, बेराेजगारी है लेकिन इसकी चर्चा कभी नहीं होती। सिर्फ अयोध्‍या, वाराणसी और मथुरा में ये लोग लगे हैं। इन्‍हें चस्‍का लग गया है कि ऐसा करने से हिंदू वोट ले लेंगे।

जाट भूले नहीं हैं अपना अपमान 

यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections) में जो महाभारत छिड़ा है और वहां भाजपा बुरी तरह व्‍याकुल और परेशान है। यह संकेत है कि भाजपा की विदाई हो रही है। जाट बहुल इलाका हरियाणा और यूपी है। वहां उनके दरवाजे पर वे जा रहे हैं। किस तरह से जाटों की पिटाई की गई। अपमानित किया गया। जाटों को आतंकवादी कहा गया। जेल भेजा गया। ये बात वे भूले नहीं हैं। जाट कम्‍यूनिटी हरियाणा और यूपी में सरकार बनाने में बड़ा असर रखते हैं। पिछड़े का आरक्षण समाप्‍त कर दिया।