Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

हिमंता बिस्वा सरमा ने फिर बोला कांग्रेस पर हमला, गांधी परिवार को लेकर कही ये बड़ी बात


गुवाहाटी, । असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। इस दौरान उन्होंने गांंधी परिवार को लेकर भी कुछ बात कही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एक पारिस्थितिकी तंत्र तैयार किया है और इस पारिस्थितिकी तंत्र के लोग देश के खिलाफ चीजों को सहन कर सकते हैं, लेकिन वे गांधी परिवार के खिलाफ कुछ भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। आज उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। लोगों को देश के प्रति वफादार होना चाहिए, किसी परिवार विशेष के लिए नहीं।

Congress has developed an ecosystem & the people part of this ecosystem may tolerate things against India, but they’ll not tolerate anything against the Gandhis. Today, no one listens to them. People should be loyal to the country, not a particular family: Assam CM HB Sarma pic.twitter.com/5LgvCla2Y4

राहुल गांधी आधुनिक समय के जिन्ना : सरमा

उधर, राहुल गांधी पर अपना हमला तेज करते हुए, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को कहा था कि कांग्रेस नेता की भाषा 1947 से पहले मुहम्मद अली जिन्ना के समान है। वह है एक तरह से, आधुनिक समय के जिन्ना। लगता है जिन्ना की आत्मा उनमें घुस गई है। राहुल पर सरमा का ताजा हमला उत्तराखंड में एक चुनावी रैली में गांधी पर हमला करने के एक दिन बाद आया। सरमा ने गुरुवार को गांधी पर उनके उस ट्वीट को लेकर भी हमला किया जिसमें कांग्रेस नेता ने भारत को राज्यों का संघ बताया था।

उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि उन्हें (राहुल को) केवल गुजरात से बंगाल तक ही भारत दिखता है। असम के सीएम ने केसीआर को दिया टका सा जवाब कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर टिप्पणी के लिए अपने इस्तीफे की मांग किए जाने पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को तेलंगाना के सीएम के.चंद्रशेखर राव (केसीआर) को आड़े हाथों लिया। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि वे मुझ पर उत्तेजित होकर पद से हटाने की मांग कर रहे हैं लेकिन राहुल द्वारा सेना पर की गई टिप्पणी पर उन्हें गुस्सा नहीं आया।

सरमा ने कहा कि गांधी परिवार सबसे ऊपर है, की मानसिकता दूर होनी चाहिए नहीं तो यह लोकतंत्र की भावना को बाधित करेगा। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि सेना से सवाल करना कि उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक की है या नहीं, यह सबसे बड़ा अपराध है। इससे पहले, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा प्रमुख जगत प्रकाश नड्डा से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वंश पर सवाल उठाने वाली टिप्पणी के लिए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा को बर्खास्त करने की मांग की। शनिवार को एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राव ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री इस तरह कैसे बात कर सकते हैं।