News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

हिमाचल प्रदेश के 6 बार रहे पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का निधन, IGMC में ली अंतिम सांस


  • हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह गुरुवार को निधन हो गया। इंदिरा गांधी चिकित्सा कॉलेज (आईजीएमसी) में उन्होंने तड़के 3.40 बजे अंतिम सांस ली। वह 87 वर्ष के थे। आईजीएमसी) के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर जनक राज ने बताया कि 13 अप्रैल को दूसरी बार कोविड-19 से संक्रमित हो गये थे और तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उन्होंने दूसरी बार भी कोरोना को मात दे दी तथा हालत में सुधार होने के बाद उन्हें यहां आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।वह केंद्र सरकार में मंत्री भी रहे। पांच बार सांसद और नौ बार विधायक रहे वीरभद्र सिंह और वीरभद्र सिंह हिमाचल प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं।