News TOP STORIES झारखंड नयी दिल्ली रांची राष्ट्रीय

हेमंत सोरेन के खिलाफ भाजपा का हल्‍ला बोल, प्रदर्शन में पथराव के बाद पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले


रांची। झारखंड में हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन जारी है। इस दौरान एक तरफ प्रदर्शनकारियों की तरफ से पुलिसबल पर पानी की बोतलें फेंकी जा रही हैं, वहीं दूसरी तरफ पुलिस भी प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश में जुटी हुई हैं। इन पर पानी की बौछारें की जा रही है। शहर में गोल चक्कर के पास ही बैरिकेटिंग कर भाजपा कार्यकर्ताओं को रोका जा रहा है। कार्यकर्ता बैरिकेटिंग पर चढ़ गये हैं जिसे पुलिस बल रोकने की कोशिश में जुटी है। 

jagran

रांची में धारा 144 कर दिया गया लागू

प्रदर्शन के दौरान प्रशासन लगातार भीड़ को वापस जाने के लिए लाउडस्पीकर से ऐलान कर रही है। हालांकि, भीड़ पर यह बेअसर है। इस बीच, एक महिला भाजपा नेत्री ने बैरिकेडिंग को तोड़ दिया है, जिन्‍हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भीड़ पर नकेल कसने के लिए वाटर कैनन से पानी की बौछारें की गईं, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता टस से मस नहीं हुए। शहर में धारा 144 लागू कर दिया गया है।

 

पुलिस के सामने डटे प्रदर्शनकारी

स्थिति को हाथ से निकलता देख पुलिस मुख्यालय से बड़े पैमाने पर पुलिस बल घटनास्थल की ओर रवाना हुई है। उधर, मौके पर प्रदर्शनकारियों को दौड़ाया जा रहा है, लाठीचार्ज किया जा रहा है, आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं, लेकिन भीड़ डटी हुई है और लगातार पुलिस बल को निशाना बनाते हुए पत्‍थरबाजी कर रही है।

jagran

जनसभा में पहुंचे रघुवर दास

इलाके में भगदड़ मच गई है। मौके पर एक पत्रकार का सिर भी फट गया है। इन सबके बीच अब धुर्वा गोलचक्कर के पास स्थित मैदान में भाजपा ने सभा शुरू की है। इससे पहले भाजपाई प्रभात तारा मैदान में जनसभा कर रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास सभा में पहुंच घायल प्रदर्शनकारियों का हाल-चाल पूछ रहे हैं। उन्‍होंने घायल प्रदर्शनकारियों के इलाज के लिए एम्बुलेंस भी मंगवाया है।

 

हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

इस दौरान सभा स्थल से लगातार घोषणा की जा रही है कि जितनी गोली चलानी है चला लो, जितना वाटर कैनन चलाना है चला लो, हम इस भ्रष्टाचारी सरकार को गिराकर रहेंगे। इसी के साथ हेमंत सरकार हाय हाय, यह परिवारवाद की सरकार है, हेमंत सरकार निकम्मी है का नारा भी लग रहा है। शहर में प्रदर्शन के दौरान कई पुलिसकर्मियों को भी चोट लगी है। इस बीच, कुछ सांसद व विधायक को हिरासत मे ले लिया गया है। अभी तक 50 भाजपा नेताओं को हिरासत मे लिया गया है, जिनमें से एक सांसद संजय सेठ की तबीयत बिगड़ी।

गौरतलब है क‍ि इस दौरान पुलिस ने रांची के सांसद संजय सेठ, बोकारो विधायक विरंची नारायण, राज्यसभा सदस्य समीर उरांव, भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती कुजूर, केके गुप्ता सहित कइयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार है।