News TOP STORIES उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली मऊ राष्ट्रीय लखनऊ

13वें राउंड की गिनती के बाद सपा के सुधाकर सिंह की बढ़त बरकरार दारा सिंह चौहान से 19 हजार 444 वोटों से आगे


घोसी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। सपा विधायक का पद त्याग कर भाजपा से विधायक बनने की फिराक में लगे दारा सिंह चौहान लगातार पीछे चल रहे हैं। वहीं सपा के सुधाकर सिंह राउंड दर राउंड बढ़त बनाए हुए हैं।

8 Sept 20231:25:41 PM

13वें राउंड की गिनती के बाद सपा के सुधाकर सिंह की बढ़त बरकरार, दारा सिंह चौहान से 19 हजार 444 वोटों से आगे

भाजपा (दारा सिंह चौहान) -32400

सपा (सुधाकर सिंह)-51844

19444 वोट से सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह आगे

8 Sept 20231:08:43 PM

12वें राउंड की काउंटिंग के बाद

12वें राउंड की गिनती के बाद सपा के सुधाकर सिंह ने बनाई जबरदस्त बढ़त, दारा सिंह चौहान से 18 हजार 215 वोटों से आगे

भाजपा (दारा सिंह चौहान) -29987

सपा (सुधाकर सिंह)-48202

18215 वोट से सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह आगे

8 Sept 202312:56:50 PM

11वें राउंड की काउंटिंग के बाद

11वें राउंड की गिनती के बाद सपा के सुधाकर सिंह ने बनाई निर्णायक बढ़त, दारा सिंह चौहान से 15 हजार 732 वोटों से आगे

भाजपा (दारा सिंह चौहान) -28100

सपा (सुधाकर सिंह)-43832

15732 वोट से सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह आगे

8 Sept 202312:41:27 PM

सपा के सुधाकर सिंह ने बनाई निर्णायक बढ़त

 10वें राउंड की गिनती के बाद सपा के सुधाकर सिंह ने बनाई निर्णायक बढ़त, दारा सिंह चौहान से 12 हजार 139 वोटों से आगे

भाजपा (दारा सिंह चौहान) -26496

सपा (सुधाकर सिंह)-38635

12139 वोट से सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह आगे

8 Sept 202312:22:03 PM

Ghosi By Election Results 2023 Live Updates: 9वें राउंड में भी सपा आगे

Ghosi By Election Results 2023 Live Updates: 9वें राउंड में भी सपा आगे

Ghosi By Election Results 2023 Live Updates:

भाजपा (दारा सिंह चौहान) -24675

सपा (सुधाकर सिंह)-34017

9342 वोट से सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह आगे

8 Sept 202312:11:35 PM

Ghosi By Election Results 2023 Live Updates

Ghosi By Election Results 2023 Live Updates

Ghosi By Election Results 2023 Live Updates

8 Sept 202312:10:01 PM

Ghosi By Election Results 2023 Live Updates: 8वें राउंड के बाद सपा अभी भी आगे

Ghosi By Election Results 2023 Live Updates:

29030- सपा सुधाकर सिंह
22145 – भाजपा दारा सिंह चौहान
6885 मत से सुधाकर सिंह आगे

8 Sept 202311:25:08 AM

Ghosi By Election Results 2023 Live Updates: 6वां चक्र की मतगणना का अपडेट

Ghosi By Election Results 2023 Live Updates:  6वां चक्र की मतगणना का अपडेट

 Ghosi By Election Results 2023 Live Updates: घोसी विधानसभा उपचुनाव के 6वां चक्र की मतगणना का अपडेट

भाजपा (दारा सिंह चौहान) -14228

सपा (सुधाकर सिंह)-22785

8557 वोट से सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह आगे

8 Sept 202311:10:10 AM

Ghosi By Election Results 2023 Live Updates: पांचवें राउंड में सपा की बढ़त और बढ़ी

Ghosi By Election Results 2023 Live Updates: पांचवें राउंड में सपा की बढ़त और बढ़ी

Ghosi By Election Results 2023 Live Updates:  पांचवें राउंड की काउंटिंग में सपा उम्मीदवार सुधाकर 7019 वोटों से आगे चल रहे हैं वहीं दारा सिंह चौहान पीछे चल रहे हैं।

8 Sept 202310:40:34 AM

Ghosi By Election Fourth Round of Counting

Ghosi By Election Fourth Round of Counting

Ghosi By Election Fourth Round of Counting

8 Sept 202310:37:18 AM

Ghosi By Election Results 2023 Live Updates: चौथे राउंड में भी सुधाकर सिंह की बढ़त बरकरार

Ghosi By Election Results 2023 Live Updates: चौथा राउंड पूरा, 30 राउंड की काउंटिंग अभी बाकी
दारा सिंह चौहान (BJP)- 10219
सुधाकर सिंह (SP)- 14286

8 Sept 202310:30:35 AM

Ghosi By Election Results 2023 Live Updates

Ghosi By Election Results 2023 Live Updates

 Ghosi By Election Results 2023 Live Updates

8 Sept 202310:19:17 AM

सपा के सुधाकर सिंह भाजपा के दारा सिंह से करीब दो हजार वोट से आगे

घोसी उपचुनाव

तीसरे चक्र की मतगणना

भाजपा :दारा सिंह चौहान – 8342

सपा : सुधाकर सिंह – 10334

8 Sept 202310:16:39 AM

Ghosi By Election Results 2023 Live Updates: तीसरे राउंड की वोटिंग में सुधाकर सिंह की बढ़त बढ़ी

Ghosi By Election Results 2023 Live Updates: घोसी विधानसभा उपचुनाव के तीसरे चक्र की मतगणना का अपडेट

भाजपा (दारा सिंह चौहान) -8342

सपा (सुधाकर सिंह)-10334

….1992 वोट से सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह आगे

8 Sept 202310:05:43 AM

Ghosi By Election Results 2023 Live Updates: दूसरे चक्र में सपा आगे

दूसरे चक्र की मतगणना का अपडेट

भाजपा – 5472

सपा – 6844

8 Sept 20239:49:26 AM

Ghosi By Election Results 2023 Live Updates: सुधाकर सिंह करीब 1400 वोटों से आगे

 Ghosi By Election Results 2023 Live Updates: समाजवादी प्रत्याशी सुधाकर सिंह 1372 वोटों के साथ दारा सिंह चौहान से आगे चल रहे हैं।

सपा- 6844
बीजेपी- 5472

8 Sept 20239:28:42 AM

Ghosi By Election Results 2023 Live Updates: पहले चक्र की मतगणना की अपडेट

Ghosi By Election Results 2023 Live Updates:

पहले चक्र की मतगणना की अपडेट

भाजपा -3203

सपा -3381

178 वोट से सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह आगे

8 Sept 20239:25:30 AM

Ghosi By Election Results 2023 Live Updates: सुधाकर सिंह चल रहे हैं आगे

Ghosi By Election Results 2023 Live Updates: सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह पोस्टल बैलेट की गिनती में करीब 178 वोटों से आगे चल रहे हैं। दारा सिंह चौहान को जहां 3203 वोट मिले हैं, वहीं सुधाकर सिंह 3381वोटों के साथ आगे चल रहे हैं।

8 Sept 20238:39:15 AM

Ghosi By Election Results 2023 Live Updates: पोस्टल बैलेट की गिनती में दारा सिंह चौहान आगे

Ghosi By Election Results 2023 Live Updates: घोसी में मतगणना जारी है, पोस्टल बैलेट की गिनती में बीजेपी के दारा सिंह चौहान आगे बताए जा रहे हैं जबकि सपा के सुधाकर सिंह पिछड़ गए हैं।

8 Sept 20238:13:13 AM

Ghosi By Election Results 2023 Live Updates: सबसे पहले हो रही पोस्टल बैलेट की वोटों की गिनती

Ghosi By Election Results 2023 Live Updates: सबसे पहले पोस्टल बैलेट वोटों की गिनती हो रही है, सीसीटीवी से हो रही है निगरानी

8 Sept 20238:08:35 AM

Ghosi Bypoll Result Live Update: मतगणना शुरू

Ghosi Bypoll Result Live Update: घोसी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना तय समय सुबह आठ बजे से शुरू गई।

8 Sept 20237:47:26 AM

Ghosi Bypoll Result Live Update: सुभासपा के लिए भी यह चुनाव काफी अहम

Ghosi Bypoll Result Live Update: सपा से अलग हुए सुभासपा के लिए भी यह चुनाव काफी अहम माना जा रहा है। यह चुनाव पूर्वांचल में सुभासपा-भाजपा गठबंधन का लिटमस टेस्ट है। इस सीट का बचाने की जहां सपा की प्रतिष्ठा लगी है तो इसे हासिल कर भाजपा विरोधी गठबंधन को बड़ा मैसेज देना चाहती है।

8 Sept 20237:46:25 AM

Ghosi Bypoll Results Live Update: घोसी की जीत के होंगे दूरगामी परिणाम

Ghosi Bypoll Results Live Update:  16 माह में सपा विधायक का पद त्याग कर भाजपा से विधायक बनने की फिराक में लगे दारा सिंह चौहान विधानसभा पहुंचेंगे या नहीं यह आज तय हो जाएगा। घोसी विस उपचुनाव का परिणाम एनडीए व विरोधी दलों के आइएनडीआइए गठबंधन का भविष्य तय करेगा।

8 Sept 20237:01:30 AM

कलेक्ट्रेट पर भारी पुलिस की व्यवस्था

घोसी विधानसभा उपचुनाव मतगणना के मद्देनजर मतगणना स्थल कलेक्ट्रेट पर भारी पुलिस की व्यवस्था की गई है। मतगणना स्थल पर एक अपर पुलिस अधीक्षक, तीन सीओ, 20 निरीक्षक, 376 मुख्य आरक्षी/आरक्षी, 106 महिला आरक्षी, तीन-तीन कंपनी सीएपीएफ/पीएससी, अर्धसैनिक बल व जनपदीय पुलिस/पीएससी बलों को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है।

एसपी अविनाश पांडेय के अनुसार, जनपद में धारा 144 लागू है। यदि कोई बाहरी व्यक्ति मतगणना स्थल के आसपास अनाधिकृत रूप से पाया जाएगा तो उसके विरुद्ध समुचित वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

8 Sept 20236:43:46 AM

अभिकर्ता और पत्रकारों के लिए अलग रास्ता

उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील लाल श्रीवास्तव ने बताया कि घोसी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के दौरान प्रेक्षकगण, रिटर्निंग अफिसर, सहायक रिटर्निंग आफिसर, अन्य अधिकारीगण व गणना कर्मचारी अन्य शासकीय अधिकारी, कर्मचारियों को गेट नंबर दो से प्रवेश कर गणना परिसर तक जाएंगे। सक्षम अधिकारी द्वारा जारी पास के साथ प्रत्याशीगण, निर्वाचन अभिकर्ता, गणना अभिकर्ताओं तथा पत्रकार गेट नंबर चार से प्रवेश करेंगे।

8 Sept 20236:36:42 AM

पूरी तरह बरती जाएगी पारदर्शिता

जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि मतगणना में पूरी तरह पारदर्शिता बरती जाएगी। मतगणना टीमें हर टेबुल पर सुबह पहुंच जाएंगी। इसके बाद मतगणना का कार्य शुरू हो जाएगा। मतगणना परिणाम के पल-पल के गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। पूरा कलेक्ट्रेट परिसर सुरक्षा घेरे में रहेगा।

8 Sept 20236:33:14 AM

मीडिया कर्मियों के लिए अलग टेंट

मतगणना के दौरान चक्रवार परिणाम की घोषणा की जाएगी। आरओ द्वारा मीडियाकर्मियों को इसकी सूचना दी जाएगी। इसे लेकर मीडिया कर्मियों के लिए अलग से टेंट लगाया गया है। गुरुवार को सिटी मजिस्ट्रेट नीतीश कुमार सिंह आला अफसर मतगणना स्थल का निरीक्षण करते रहे।

8 Sept 20236:30:46 AM

कुल 14 टेबलों पर होगी मतगणना

मतगणना कार्य कुल 14 टेबलों पर किया जाएगा। मतगणना टीमें सुबह आठ बजे से ही मतगणना का कार्य शुरू कर देंगी। एक-एक मतगणना टीम में आरओ एवं एआरओ की तैनाती की गई है। तीन मतगणना टीम रिजर्व के रूप में रखी गई है। प्रत्येक मतगणना टीम में एक माइक्रो आब्जर्वर, एक पर्यवेक्षक, एक मतगणना सहायक तथा एक चतुर्थ श्रेणी का कार्मिक को रखा गया है। इस प्रकार मतगणना के लिए एक टीम में चार लोगों को रखा गया है।

8 Sept 20236:17:41 AM

455 मतदेय स्थलों पर हुआ था मतदान

घोसी विधानसभा के 455 मतदेय स्थलों पर 05 सितंबर को सकुशल चुनाव संपन्न हो गया था। इस दौरान कुल 50.30 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। देर शाम तक कलेक्ट्रेट परिसर स्थिति छह स्ट्रांग रूप में बुथवार ईवीएम व वीवी पैट को रख दिया गया था। इसके बाद यहां भारी संख्या में पुलिस का पहरा लगा दिया गया था।

8 Sept 20236:11:29 AM

चप्पे-चप्पे पर पुलिस प्रशासन का पहरा

Ghosi By Election 2023 Update: मतगणना के दौरान केंद्र पर केवल एक तरफ से ही प्रत्याशी व उनके समर्थकों को प्रवेश की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा कलेक्ट्रेट के चारों तरफ के हिस्से को पूरी तरह से सील किया गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस प्रशासन का पहरा रहेगा। मीडिया के बैठने की अलग से व्यवस्था की गई है। यहां चक्रवार मतगणना की सूचना दी जाएगी। इसके अलावा परिणाम अनाउंस भी किया जाएगा।