Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय स्वास्थ्य

24 घंटे में दी गई कोरोना वैक्सीन की 17.06 लाख डोज, कुल आंकड़ा 49 करोड़ के पार


  1. नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान तेज रफ्तार से चल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को जानकारी दी कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 49.64 करोड़ से अधिक कोविड-19 वैक्सीन खुराक प्रदान की जा चुकी हैं और अतिरिक्त 9.84 करोड़ डोज की आपूर्ति किए जाने की संभावना है।

केंद्रीय मंत्रालय ने कहा कि 3.14 करोड़ से अधिक (3,14,34,654) कोरोना वैक्सीन की खुराक अभी भी राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें प्रशासित किया जाना है। भारत में टीकाकरण का नया चरण 21 जून, 2021 से शुरू हुआ था।

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत, भारत सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मुफ्त में कोविड-19 टीके उपलब्ध कराकर उनका समर्थन कर रही है। भारत में टीकाकरण कवरेज 47.22 करोड़ से अधिक हो गया है। आज सुबह 7 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार, कुल मिलाकर 47 करोड़ 22 लाख 23 हजार 639 वैक्सीन खुराक 55 लाख 99 हजार 690 सत्रों के माध्यम से दी गई हैं। वहीं, पिछले 24 घंटों में 17 लाख 06 हजार 598 टीके की खुराक दी गई है।