Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

27 जून को जारी होंगे असम बोर्ड 12वीं के रिजल्ट, resultsassam.nic.in पर कर पांएगे चेक


नई दिल्ली, । Assam AHSEC HS results 2022: असम बोर्ड 12वीं के रिजल्ट जारी होने की तिथि घोषित हो गई है। इसके अनुसार, नतीजे 27 जून को रिलीज किए जाएंगे। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री, हिमंत बिस्वा (Assam chief minister, Himanta Biswa Sarma) ने इस संबंध में घोषणा की है। उन्होंने ट्वीट पर इस बारे में सूचना करते हुए कहा है कि, “ ​​उच्च माध्यमिक परीक्षा के परिणाम 27 जून को सुबह 9 बजे घोषित किए जाएंगे।

असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल (Assam Higher Secondary Education Council) की ओर से एएचएसईसी कक्षा 12वीं का परिणाम 2022 27 जून को सुबह 9 बजे आधिकारिक वेबसाइट resultsassam.nic.in और sebaonline.org पर उपलब्ध कराया जाएगा। नतीजे जारी होने के बाद छात्र-छात्राएं अपने रोल और नंबर का उपयोग करके एएचएसईसी एचएस परिणाम 2022 की जांच कर सकते हैं। इसके अलावा, स्टूडेंट्स की सहूलियत के लिए नीचे आसन स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके भी नतीजे देख सकते हैं।

How to check Assam board Class 12 result 2022: असम बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

असम बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ahsec.nic.in 2022 पर जाएं।

इसके बाद, ‘असम एचएस रिजल्ट 2022’ लिंक पर क्लिक करें। अब छात्र का रोल और नंबर दर्ज करें। इसके बाद, ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें। अब AHSEC परिणाम 2022 असम स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसके बाद, असम हायर सेकेंडरी रिजल्ट 2022 डाउनलोड करें और इसे भविष्य में उपयोग के लिए सुरक्षित रखें।

15 मार्च से शुरू हुई थी परीक्षा 

असम बोर्ड 12 की बोर्ड परीक्षाएं 15 मार्च से आयोजित की गईं और 12 अप्रैल, 2022 को संपन्न हुईं थीं। वहीं प्रैक्टिकल 21 फरवरी और 10 मार्च, 2022 के बीच आयोजित किए गए थे। बोर्ड परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की गई थी। इनमें पहला सत्र था सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया गया था। वहीं दूसरा सत्र दोपहर 1:30 बजे से शुरू हुआ और शाम 4:30 बजे तक आयोजित किया गया।