जौनपुर

51 हजार दीपोंकी रोशनीसे जगमग हुआ पवित्र कुण्ड मन्दिर


  • डीएम-एसपीने दी प्रज्वलित कर कार्यक्रमको बढ़ाया आगे
    51 हजार दीपोंकी रोशनीसे जगमग पवित्र कुण्ड

    जौनपुर। पूर्वांचल की आस्था का केन्द्र शीतला चौकियां धाम आज बड़े ही धूमधाम से देव दीपावली महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला अधिकारी मनीष कुमार वर्मा व एसपी अजय साहनी आईपीएस ने दीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सव कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। मन्दिर परिषद छेत्र को अनेक प्रकार के आकर्षण फूलो झालर लाइट से सजाया गया। शीतला चौकियां धाम में इस महोत्सव कार्यक्रम में अद्भुद अलौकिक अकल्पनीय नजारा देखने को मिला। शाम होते ही 51 हजार दीपो की रोशनी से मन्दिर परिषद व पवित्र कुण्ड जगमग हुआ।
    स्थानीय कलाकारों द्वारा राम विवाह की अनुपम झांकी निकाली गई। इस विवाह महोत्सव कार्यक्रम में जिला अधिकारी मनीष कुमार वर्मा एसपी अजय साहनी आईपीएस समेत अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे। मां श्री शीतला कार्यसमिति के बैनर तले आए हुए संत समाज व अतीथियों का स्वागत विनय त्रिपाठी अध्यक्ष ने किया। सायं 7 बजे सांसद मनोज तिवारी मृदुल गायक अभिनेता का आगमन शीतला चौकियां धाम में हुआ। उन्होंने बताया कि बीते एक दशक के बाद मां के चरणों में हाजरी आज लगी है। मातारानी जी की कृपा हमारे ऊपर बनी है। भजन संध्या कार्यक्रम में पहुंचकर सर्वप्रथम मातारानी जी चरणों में देवी गीत भोजपुरी पचरा के माध्यम से समस्त श्रोताओं भक्तो को भाव विभोर कर दिया। मातारानी जी के भजनों की प्रस्तुति से उपस्थित महिलाएं, पुरुष, बच्चे समेत हजारों की संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में आतिशबाजी का नजारा देखने को मिला। इस मौके पर उपस्थित संजय माली (कोषाध्यक्ष) अनील सोनकर, (उपाध्यक्ष) जयबिन्द माली, (महामंत्री) अजय पंडा (मन्दिर प्रबंधक) राजू साहू, (बैटमिल्टन खिलाड़ी, समाजसेवी, (पत्रकार) अमित गुप्ता समाजसेवी) विनय गिरी, सचिन गिरी, अनील साहू, आकाश गिरी, विनय माली, सुजीत त्रिपाठी, धीरज त्रिपाठी, गौतम गिरी, मोनी पंडा, श्यामलाल माली, रंजन दुबे, निराले गिरी, आदर्श त्रिपाठी, पप्पू त्रिपाठी, लड्डू त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आनंद त्रिपाठी ने किया। आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत संस्था के अध्यक्ष विनय त्रिपाठी ने किया।

  • गोपी घाट पर हुआ दीपोंका महोत्सव
    रंगोली प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रममें तमाम बच्चोंने किया प्रतिभाग
    जौनपुर। धार्मिक संस्था श्री संकट मोचन संगठन ट्रस्ट द्वारा नगर के शाही पुल के बगल स्थित गोपी घाट पर सोमवार को भव्य देव दीपावली महोत्सव का आयोजन हुआ। इसके पहले आदि गंगा गोमती मां की विधि-विधान से पूजन के साथ आरती हुई लेकिन इसके पहले दोपहर 12 बजे से रंगोली प्रतियोगिता हुई। देव दीपावली महोत्सव के दौरान शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ जहां रंगोली प्रतियोगिता के अव्वल सहित समस्त प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
    समारोह के मुख्य अतिथि हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. रॉबिन सिंह एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. मधु शारदा ने समस्त प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुये देव दीपावली पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि डा. सूरज प्रजापति, समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह के प्रतिनिधि रूपेश रघुवंशी शिवा, संतोष मिश्रा प्रबन्धक एसएनपी इण्टर कालेज कजगांव, शिवेन्द्र सिंह अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ, सिद्धार्थ सिंह गुड्डा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी एवं मुम्बई के उद्योगपति अशोक सिंह ने किया। इसके पहले आयोजन समिति के अध्यक्ष आदित्य चौधरी व कोषाध्यक्ष सूरज निषाद ने मुख्य अतिथि श्री सिंह का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन रीतेश जायसवाल व प्रदीप तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। संस्थापक मण्डल के सदस्य सूर्य नारायण पण्डा, राजकृष्ण साहू, रविन्द्र निषाद, धीरज निषाद, अखिलेश विश्वकर्मा, राजू गुप्ता, विकास निषाद की देख-रेख में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में संरक्षक मण्डल के सदस्य श्रवण जायसवाल, चन्द्रशेखर निषाद बबलू, रामजी जायसवाल, डा. कमलेश, पवन जायसवाल, दिलीप जायसवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष अजय साहनी, महामंत्री चन्दन निषाद, महासचिव डा. मुकेश श्रीवास्तव, सचिव अखिलेश निषाद, व्यवस्था मंत्री आर्यन निषाद, प्रचार मंत्री सुनील गुप्ता, संजय निषाद, पूर्व सभासद लक्ष्मण बेनवंशी, मुन्ना निषाद, सोनू निषाद, रामू निषाद, रवि कुमार, उमेश यादव, सोनू गुप्ता, सुरेश सोनकर सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।