Latest News नयी दिल्ली बिजनेस राष्ट्रीय

5G Auction: Jio देगा सबसे सस्ता 5G, खरीदा 88,078 करोड़ का स्पेक्ट्रम


नई दिल्ली, । Reliance Jio 5G Spectrum Auction: रिलायंस जियो (Reliance Jio) देश में सबसे सस्ती कीमत पर 5G सर्विस उपलब्ध कराएगा। इसका ऐलान रिलायंस जियो इंफोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी (Aakash Ambani) ने खुद किया। बता दें कि 5G स्पेक्ट्रम नीलामी में रिलायंस जियो की तरफ से सबसे ज्यादा 88,078 करोड़ रुपये का स्पेक्ट्रम खरीदा है। यानी कुल बोली का 58.65 फीसद पैसा रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने खर्च किया है। मतलब 5G स्पेक्ट्रम नीलामी के दौरान रिलायंस जियो का अकेले आधे से ज्यादा स्पेक्ट्रम (5G Spectrum Auction) आवंटन पर कब्जा रहने वाला है। 

5G स्पेक्ट्रम नीलामी से सरकार को मिलेंगे 62,095 करोड़ रुपये

रिलायंस जियो को छोड़ दें, तो बाकी टेलिकॉमक कंपनियों जैसे भारती एयरटेल (Airtel), वोडाफोन-आइडिया (Vi) और अडानी नेटवर्क (Adani Networks) सभी ने मिलकर 62,095 करोड़ का स्पेक्ट्रम खरीदा है। बता दें कि 5G नीलामी (5G Spectrum Auction) से सरकार को कुल 1,50,173 करोड़ करोड़ मिले हैं।

जियो देश के सभी 22 सर्किल में देगा हाई स्पीड 5G सर्विस

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने देश के सभी 22 सर्किल के लिए 700MHz स्पेक्ट्रम खरीदा है। दरअसल एक्सपर्ट का मानना है कि 5G सर्विस के लिए 700MHz सबसे बेहतरीन फ्रिक्वेंसी है।

जियो देगा सबसे किफायती 5G सर्विस

आकाश अंबनी ने कहा कि जियो ग्लोबल स्टैंडर्ड वाली किफायती 5G सर्विस पेश करेगा। जियो 5G भारत की डिजिटल क्रांति को गति देगा। खासतौर पर शिक्षा, हेल्थ, कृषि, विनिर्माण और ई-गवर्नेंस जैसे सेक्टर में जियो 5G मददगार साबित होगा।

भारत बनेगा दुनिया की बड़ी आर्थिक शक्ति

रिलायंस जियो इंफोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा कि हमारा हमेशा से मानना रहा है कि नई टेक्नोलॉजी को अपनाकर भारत दुनिया की एक बड़ी आर्थिक शक्ति बन जाएगा। यही वह सोच ने जियो को जन्म दिया है। जियो के 4G रोलआउट की गति, पैमाना और सामाजिक प्रभाव दुनिया में बेजोड़ है। और अब भारत में जियो 5G तकनीकी के सेक्टर में लीड करने के लिए पूरी तरह तैयार है।